
वैभव सूर्यवंशी-आयुष म्हात्रे हुए फेल, पर लोअर ऑर्डर में इस बैटर ने कर दिया कमाल... इंग्लैंड दौरे पर इंडिया अंडर-19 टीम की धमाकेदार जीत
AajTak
इंडिया अंडर-19 टीम ने यंग लॉयन्स आमंत्रण एकादश (Young Lions Invitational XI) के खिलाफ 231 रनों से जीत हासिल की. इस मुकाबले में कप्तान आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी ने निराश किया.
भारत की अंडर-19 टीम इंग्लैंड दौरे पर गई है, जहां उसे इंग्लैंड की अंडर-19 के खिलाफ पांच वनडे और दो मल्टी-डे मैच खेलने हैं. इस दौरे पर अंडर-19 टीम की कप्तानी 17 साल के आयुष म्हात्रे संभाल रहे हैं. वहीं 14 साल के वैभव सूर्यवंशी भी टीम का पार्ट हैं. आयुष और वैभव ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के हालिया सीजन में अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरी थीं.
अब इंडिया अंडर-19 टीम ने वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले 24 जून (मंगवार) को यंग लॉयन्स आमंत्रण एकादश (Young Lions Invitational XI) के खिलाफ वॉर्म-अप मैच खेला. लोफबोरो के हेजलग्रेव ग्राउंड पर आयोजित इस मुकाबले में इंडिया अंडर-19 टीम ने 231 रनों से जीत हासिल की. मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी इंडिया अंडर-19 की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 91 रनों के स्कोर पर ही पांच विकेट गंवा दिए थे.
वैभव-म्हात्रे ने किया निराश, फिर 9वें नंबर के बैटर का शतक
इस दौरान कप्तान आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी ने निराश किया. म्हात्रे 1 रन बनाकर जय सिंह की गेंद पर बोल्ड हो गए. वहीं वैभव को 17 रनों के निजी स्कोर पर मैथ्यू फिरबैंक ने चलता किया. पांच विकेट गिरने के बाद लोअर के बल्लेबाजों ने धमाकेदार बैटिंग करके मेजबानों के होश उड़ा दिए. नतीजतन इंडिया अंडर-19 ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 442 रन बना दिए.
नौवें नंबर पर बैटिंग करने उतरे हरवंश पंगालिया ने 9 छक्के और 8 चौके की मदद से 52 बॉल पर 103 रन बनाए. वहीं कनिष्क चौहान ने पांच चौके और इतने ही छक्के की मदद से 67 गेंदों पर 79 रनों की पारी खेली. राहुल कुमार (60 गेंदों पर 73 रन, पांच छक्के और 4 चौके) और आरएस अम्बरीश (47 बॉल पर 72 रन, 6 चौके और 4 छक्के) ने भी बल्ले से धमाल मचाया. कनिष्क और राहुल के बीच छठे विकेट के लिए 140 रनों की साझेदारी हुई. वहीं हरवंश और अम्बरीश ने मिलकर आठवें विकेट के लिए 128 रन जोड़े.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











