
'वैक्सीन लगवाने आए कुछ पेशंट चिल्लाते भी होंगे', जब स्वास्थ्यकर्मी से PM Modi ने पूछा
AajTak
आज दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में देश का 100 करोड़वां वैक्सीन डोज लगा. वाराणसी के रहने वाले अरुण राय को ये डोज लगाया गया और इस मौके पर पीएम मोदी भी मौके पर मौजूद थे. उनके सामने ही अरुण को टीका लगाया गया. जिस नर्स ने उन्हें टीका लगाया उनसे पीएम मोदी ने बात भी की. नर्स ने बताया की वो मणिपुर की रहने वाली हैं. उन्होंने बताया कि वो एक साल से इस अस्पताल में हैं और अब तक उन्होंने कितने कोरोना के टीके लगाए हैं. जाते समय पीएम ने नर्स के सर पर हाथ भी फेरा. नर्स से पीएम मोदी ने पूछा कि वैक्सीन लगवाने आए कुछ पेशंट चिल्लाते भी होंगे, देखें इस पर नर्स ने क्या दिया जवाब.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












