
विरोधियों से हिसाब-किताब बराबर करेंगे डोनाल्ड ट्रंप? उनके 'बदले की धमकियों' पर सबकी निगाहें
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में अपनी प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस को पीछे छोड़ दिया है. अब वह दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं. अब सवाल यह है: क्या ट्रंप, जो हर उस व्यक्ति को धमकी देने से नहीं कतराते हैं जिसे वह अपना दुश्मन मानते हैं, उनसे बदला लेंगे?
डोनाल्ड ट्रंप ने इस साल सितंबर में कहा था, 'जब मैं जीतूंगा, तो धोखा देने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी और उन पर मुकदमा चलाया जाएगा, जिसमें लंबी अवधि की जेल की सजा भी शामिल होगी.' ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में अपनी प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस को पीछे छोड़ दिया है. अब वह दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं. अब सवाल यह है: क्या ट्रंप, जो हर उस व्यक्ति को धमकी देने से नहीं कतराते हैं जिसे वह अपना दुश्मन मानते हैं, उनसे बदला लेंगे?
अपने पूरे चुनीवी अभियान के दौरान डोनाल्ड ट्रंप, अपने विरोधियों से हिसाब-किताब बराबर करने की चेतावनी देते रहे. राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों का नाम लेकर उन्हें अपना दुश्मन बताया. अब जब उन्होंने राष्ट्रपति पद हासिल कर लिया है, तो पूर्व अधिकारी, राजनीतिक विश्लेषक और अन्य ऐसे लोग जो उनका खुलकर विरोध कर रहे थे, वे आगे क्या हो सकता है इसकी तैयारी कर रहे हैं. ट्रंप ने बार-बार चेतावनी दी कि उनके दूसरे कार्यकाल का मतलब उन लोगों के हिसाब-किताब होगा जो उनके एजेंडे में बाधा डालने की कोशिश और उनके नेतृत्व की आलोचना करते रहें हैं.
यह भी पढ़ें: 'ऐसे चरित्र का आदमी जो वेश्याओं के साथ...', अब ड्रोनाल्ड ट्रंप की जीत से दुखी हुए मणिशंकर अय्यर
ट्रंप देते रहे हैं विरोधियों से हिसाब बराबर करने की धमकी
नेशनल पब्लिक रेडिया (अमेरिका की सार्वजनिक प्रसारण सेवा) की एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने 2022 में अपना चुनावी अभियान शुरू करने के बाद से अपने विरोधियों पर मुकदमा चलाने या उन्हें दंडित करने की 100 से अधिक धमकियां दीं. रिपोर्ट के मुताबिक 1 जनवरी, 2023 से 1 अप्रैल, 2024 के बीच, ट्रंप ने ट्रुथ सोशल (ट्रंप का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म) पर कम से कम 25 बार राष्ट्रपति जो बाइडेन पर मुकदमा चलाने और कानून कार्रवाई की धमकी दी.
पॉडकास्ट होस्ट जो रोगन के साथ एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, 'हमें किम जोंग-उन जैसों की तुलना में देश के अंदर बैठे दुश्मनों से कहीं अधिक खतरा है.' उनका निशाना डेमोक्रेटिक पार्टी के शीर्ष नेताओं और अपने कुछ पूर्व सहयोगियों पर था, जिन्हें वह भीतरी दुश्मन कहकर संबोधित कर रहे थे और किसी भी विदेशी दुश्मन से कहीं अधिक खतरनाक बता रहे थे. उन्होंने नैंसी पेलोसी और एडम शिफ जैसे हाई-प्रोफाइल डेमोक्रेट्स को चीन या रूस से भी अधिक खतरनाक बताया और कहा कि वह अपने आलोचकों से निपटने के लिए सेना का उपयोग करने से नहीं हिचकिचाएंगे.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






