
विराट कोहली ने विजय हजारे में फिर काटा गदर... चौकों की बारिश कर बनाए इतने रन
AajTak
विराट कोहली की तूफानी फॉर्म जारी है. कोहली को रोकना गेंदबाजों के लिए आसान नहीं हो रहा है. कोहली ने अब गुजरात के खिलाफ मुकाबले में भी धमाकेदार प्रदर्शन किया है. कोहली का फॉर्म में रहना टीम इंडिया के लिए शुभ संकेत है.
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. कोहली शुक्रवार को विजय हजारे ट्रॉफी (VHT) 2025-26 में दिल्ली की ओर से गुजरात के खिलाफ मुकाबला खेलने उतरे. कोहली ने इस मुकाबले में भी रनों की बारिश कर दी. बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) ग्राउंड में आयोजित एलीट ग्रुप-डी के इस मुकाबले में कोहली ने शानदार 77 रन बनाए.
यह भी पढ़ें: Vijay Hazare Trophy: विराट कोहली ने विजय हजारे में फिर काटा गदर... चौकों की बारिश कर बनाए इतने रन
प्रियांश आर्य (1 रन) के सस्ते में आउट होने के बाद विराट कोहली क्रीज पर उतरे और बाउंड्री की बारिश कर दी. कोहली ने देखते ही देखते 12 चौके और एक छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. कोहली ने जो शुरुआती 53 रन बनाए, उसमें 50 तो बाउंड्रीज के जरिए निकले. कोहली ने कुल मिलाकर 61 गेंदों का सामना किया और 13 चौके के अलावा एक छक्का लगाया.
कोहली को किस गेंदबाज ने किया आउट? विराट कोहली अर्धशतक जड़ने के बाद थोड़े धीमे पड़ गए, जिसके चलते उनका मोमेंटम टूट गया. कोहली को बाएं हाथ के स्पिनर विशाल जायसवाल ने उर्विल पटेल के हाथों स्टम्प आउट कराया. कोहली आगे निकलकर शॉट मारना चाह रहे थे. कोहली के पास लिस्ट-ए क्रिकेट में 59वां शतक जड़ने का मौका था, लेकिन वो चूक गए. कोहली अब लिस्ट-ए क्रिकेट में 58 शतक और 85 अर्धशतक लगाए हैं.
विराट कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी में इससे पहले आंध्र प्रदेश के खिलाफ भी बल्ले से तूफानी प्रदर्शन किया था. कोहली ने उस मुकाबले में 14 चौके और तीन छक्के की मदद से 101 गेंदों पर 131 रन बनाए थे.
विराट कोहली के तूफानी शतक की बदौलत दिल्ली ने तब आंध्र प्रदेश को चार विकेट से हराया थी. किंग कोहली ने उससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान भी दो मैचों में शतकीय पारी खेली थी.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











