
विराट कोहली का वीडियो लेने के लिए बस ड्राइवर ने अपनाई ऐसी ट्रिक, सोशल मीडिया पर हो गया VIRAL
AajTak
दिल्ली टीम के बस ड्राइवर द्वारा विराट कोहली का चुपचाप और मज़ेदार अंदाज़ में रिकॉर्ड किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वहीं, कोहली ने विजय हज़ारे ट्रॉफी में घरेलू क्रिकेट में दमदार वापसी करते हुए दो मैचों में 208 रन बनाए हैं और दिल्ली की जीत में अहम भूमिका निभाई है.
विजय हजारे टूर्नामेंट इस बार कई मायनो में खास रहा. विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों की मौजूदगी ने इसमें चार चांद लगा दिए. दोनों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तैर रहे हैं. इसी बीच, एक वीडियो चर्चा में आया है जिसमें दिल्ली टीम के बस ड्राइवर ने विराट कोहली का वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए ऐसा मज़ेदार तरीका अपनाया, जिसने इंटरनेट पर धूम मचा दी है. इस वीडियो में इस्तेमाल की गई तकनीक और ड्राइवर की शानदार एक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया है.
दरअसल, विराट कोहली ने विजय हज़ारे ट्रॉफी के जरिए दिल्ली टीम के लिए घरेलू क्रिकेट में वापसी की है और अब तक टूर्नामेंट में टीम की दो जीतों में अहम भूमिका निभाई है. स्टार बल्लेबाज़ इस समय न्यूज़ीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज़ की तैयारी में जुटे हैं, जिसकी शुरुआत 11 जनवरी से होगी. कोहली ने बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में दिल्ली के लिए दोनों मुकाबले खेले. यह वीडियो शुक्रवार, 26 दिसंबर को गुजरात के खिलाफ दिल्ली की जीत के बाद वायरल हुआ.
चालासी के शूट किया वीडियो
वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि बस ड्राइवर ने बेहद चालाकी से अपना फोन एक तरफ रखा, ताकि वह खुद को, विराट कोहली को और दिल्ली टीम के अन्य खिलाड़ियों को एक ही फ्रेम में रिकॉर्ड कर सके. मज़ेदार बात यह रही कि ड्राइवर ने पूरी तरह सीरियस चेहरा बनाए रखा और किसी भी तरह का उत्साह या प्रशंसा जाहिर नहीं की, ताकि किसी को उसके वीडियो बनाने की भनक न लगे.
यह भी पढ़ें: जिस गेंदबाज ने झटका विकेट, विराट कोहली ने उसे दिया शानदार गिफ्ट, विजय हजारे का ये VIDEO जीत लेगा दिल
कोहली के साथ-साथ ड्राइवर ने ईशांत शर्मा, दिल्ली टीम के कुछ अन्य खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को भी बस से उतरते हुए कैमरे में कैद कर लिया. यह स्पष्ट नहीं है कि यह वीडियो कोहली द्वारा पिछले तीन दिनों में खेले गए दोनों मुकाबलों में से किससे पहले रिकॉर्ड किया गया था.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










