
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसानों, व्यापारियों और पर्यटकों को लेकर किए कई बड़े ऐलान
Zee News
कोरोना के इस दौर में सुस्त पड़ी अर्थव्यवस्था को बूस्टर डोज देने और लोगों को राहत देने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की.
नई दिल्लीः कोरोना के इस दौर में सुस्त पड़ी अर्थव्यवस्था को बूस्टर डोज देने और लोगों को राहत देने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान वित्त मंत्री ने कई राहत उपायों का ऐलान करने की बात कही. उन्होंने कोरोना महामारी के बीच स्वास्थ्य क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए पब्लिक हेल्थ के लिए 23,220 करोड़ रुपयों के बड़े पैकेज की घोषणा की. केंद्र के इस कदम के साथ ही महामारी के समय में इमरजेंसी हेल्थ सर्विसेस को बढ़ावा मिलेगा. FM Smt. will address a Press Conference today, 28th June, 2021 at 3PM in New Delhi. हेल्थ सेक्टर को बड़ा बूस्टर हेल्थ सेक्टर के बारे में वित्त मंत्री ने कई बड़े ऐलान किए हैं. इस पैकेज में मेडिकल सेक्टर को लोन गारंटी दी जाएगी. हेल्थ सेक्टर के लिए 50 हजार करोड़ रुपए और अन्य सेक्टर्स के लिए 60 हजार करोड़ रुपए दिए जाएंगे. इसके तहत 100 करोड़ तक का लोन 7.95 फीसद ब्याज पर दिया जाएगा, वहीं अन्य सेक्टर्स के लिए ब्याज 8.25% से ज्यादा नहीं होगा. Watch LIVE here YouTube -More Related News
