
विटामिन डी की कमी से लग सकती है ये खतरनाक लत
AajTak
स्वस्थ जीवनशैली के लिए स्वस्थ शरीर का होना बेहद जरूरी है. शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व जैसे विटामिन, मिनरल आदि लेना आवश्यक है. इनमें से किसी एक की कमी भी व्यक्ति को अस्वस्थ कर सकती है. यूं तो सभी विटामिन शरीर के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन विटामिन डी की कमी से शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं. आमतौर पर विटामिन डी सूर्य की किरणों से मिलता है. ऐसे में लोग विटामिन डी के सप्लीमेंट्स लेने लगते हैं.
स्वस्थ जीवनशैली के लिए स्वस्थ शरीर का होना बेहद जरूरी है. शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व जैसे विटामिन, मिनरल आदि लेना आवश्यक है. इनमें से किसी एक की कमी भी व्यक्ति को अस्वस्थ कर सकती है. यूं तो सभी विटामिन शरीर के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन विटामिन डी की कमी से शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं. आमतौर पर विटामिन डी सूर्य की किरणों से मिलता है. ऐसे में लोग विटामिन डी के सप्लीमेंट्स लेने लगते हैं. मैसाचुसेट्स जनरल अस्पताल (एमजीएच) के शोधकर्ताओं के नेतृत्व में हुए शोध में पाया गया है कि विटामिन डी की कमी ओपियॉइड (अफीम) की लत को अत्यधिक बढ़ा सकती है. इससे व्यक्ति में अफीम की लत और इस पर निर्भरता बढ़ सकती है. ये शोध 'साइंस एडवांस' पत्रिका में प्रकाशित हुआ था. शोध में ये पाया गया है कि सस्ते सप्लीमेंट के द्वारा विटामिन डी की कमी (जो एक सामान्य समस्या है) को दूर किया जा सकता है. ये सप्लीमेंट्स ओपियॉइड (अफीम) की लत के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभा सकते हैं. इस स्टडी की शुरुआत डेविड ई फिशर, एमडी, पीएचडी, मास जनरल कैंसर सेंटर के मेलानोमा प्रोग्राम के निदेशक और एमजीएच के क्यूटेनियस बायोलॉजी रिसर्च सेंटर (सीबीआरसी) के निदेशक ने की थी.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










