
वानखेड़े, सेमीफाइनल और इंग्लैंड से टक्कर...जब स्वीप शॉट और फूड पॉइजनिंग से हारा भारत!
AajTak
T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच गई है. ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज पर जीत और संजू सैमसन की 97 रन की पारी ने उम्मीदें जगा दी हैं, लेकिन वानखेड़े में इंग्लैंड से टक्कर सिर्फ मैच नहीं, इतिहास का हिसाब भी है. 1987 में इसी मैदान पर ग्राहम गूच ने भारत का सपना तोड़ा था, वहीं दिलीप वेंगसरकर की अचानक तबीयत बिगड़ने से टीम को बड़ा झटका लगा था. क्या इस बार इतिहास बदलेगा या फिर वही कहानी दोहराएगी?
इंडियन क्रिकेट टीम छठी बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए 'मस्ट विन' मैच में सूर्य कुमार यादव की टीम ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से पराजित किया. संजू सैमसन 97 रन की करियर बेस्ट इनिंग खेलकर इस जबरदस्त जीत के सूत्रधार बने. इसके साथ ही टीम इंडिया ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के साथ सेमीफाइनल मुकाबले के लिए टिकट कटा लिया है.
यूं तो पिछले तीन टी20 वर्ल्ड कप में इंडिया और इंग्लैंड सेमीफाइनल में आमने-सामने हुए हैं और संयोग से इस मुकाबले को जीतने वाली टीम वर्ल्ड कप का खिताब जीती है. लेकिन वानखेड़े में किसी वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंडिया और इंग्लैंड आखिरी बार 1987 में टकराए थे और उस मैच में इंग्लिश ओपनर ग्राहम गूच ने करोड़ों भारतीयों का दिल तोड़ा था.
एक और संयोग देखिए. 1987 के रिलायंस वर्ल्ड कप में भी भारत डिफेंडिंग चैम्पियन था. पहली बार इंडिया विश्व कप की मेजबानी कर रहा था और कपिल देव की कप्तानी में ये तय माना जा रहा था कि इंडिया एक बार फिर फाइनल खेलने जा रही है. टॉस के सिक्के की उछाल भारत के पक्ष में गई और कपिल ने पहले बॉलिंग करने का फैसला किया. टिम रॉबिंसन और ग्राहम गूच की जोड़ी पारी का आगाज करने आई. टिम बहुत देर तक तो टिक नहीं पाए, मगर लंबी पारियां खेलने के आदी ग्राहम गूच कुछ और तय कर आए थे. इंडियन स्पिनर्स के खिलाफ स्वीप शॉट को हथियार बनाया और 11 चौकों की मदद से शानदार शतक जमाया. इंग्लिश टीम के 254/6 के स्कोर में 115 रन अकेले ओपनर गूच के बल्ले से निकले.
पहली पारी के बाद लगा कि इंडिया इस मैच को जीत लेगी. लेकिन उम्मीदों के उलट भारत की शुरुआत ख़राब रही. सुनील गावस्कर एक चौका लगाकर चलते बने. श्रीकांत, सिद्धू, चंद्रकांत पंडित, कपिल देव, रवि शास्त्री...सभी खिलाड़ियों को अच्छी स्टार्ट मिली, हालांकि इनमें से कोई भी लंबी पारी नहीं खेल सका. टीम के नए-नवेले खिलाड़ी मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए. नियमित अंतराल पर विकेट गंवाना भारत को भारी पड़ा और परिणामस्वरूप टीम 35 रनों से मुकाबला हार गई.
यह मैच एक और घटना के लिए याद किया जाता है. दरअसल, कर्नल के नाम से मशहूर दिलीप वेंगसरकर मैच से ऐन पहले बीमार हो गए और ये मैच खेल नहीं पाए. वेंगसरकर इंग्लैंड के खिलाफ बड़े रन बनाया करते थे और इसलिए उन्हें 'लॉर्ड ऑफ लॉर्ड्स' की उपाधि भी मिली थी. सेमीफाइनल मैच की पूर्व संध्या पर लोकल बॉय वेंगसरकर अपनी पत्नी के साथ मुंबई के ही ताज होटल में डिनर करने गए और दोनों ही लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए. उनकी पत्नी को तो हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा. वेंगसरकर ने ऐसा क्या ऑर्डर किया था खाने में और उनकी 'फूड पॉइजनिंग' के चलते मैच नहीं खेलने की बात तब क्यों दबाई गई थी, जानने के लिए सुनिए आजतक रेडियो के क्रिकेट पॉडकास्ट 'बल्लाबोल' का ये एपिसोड.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.









