
वर्ल्ड कप में संजू सैमसन ने कप्तान से की थी बस एक डिमांड, ट्रॉफी जीतने के बाद सूर्या ने खोला राज
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान संजू सैमसन शुरुआत में टीम से बाहर थे, लेकिन उन्होंने कप्तान सूर्यकुमार यादव से कहा कि वह टीम के लिए जो भी जरूरी होगा करने को तैयार हैं. बाद में उन्हें मौका मिला और उन्होंने 5 पारियों में 321 रन बनाकर भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने.
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि संजू सैमसन ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान किस तरह टीम को खुद से ऊपर रखा. टूर्नामेंट की शुरुआत में सैमसन प्लेइंग इलेवन में नहीं थे, लेकिन उन्होंने कप्तान से बस एक ही बात कही- 'आप बस बताइए कि मैं टीम के लिए क्या कर सकता हूं.'
वर्ल्ड कप जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने एक शो में बताया कि इस वर्ल्ड कप के दौरान कप्तान के तौर पर सबसे मुश्किल काम उन खिलाड़ियों को संभालना था जिन्हें हर मैच में खेलने का मौका नहीं मिल रहा था. उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी लगातार खेलते रहते हैं, उन्हें पता होता है कि मैदान पर क्या करना है. लेकिन जो खिलाड़ी कभी भी खेल सकते हैं, लेकिन हर मैच में मौका नहीं मिलता, उनके लिए खुद को मानसिक रूप से तैयार रखना मुश्किल होता है. इसलिए ऐसे खिलाड़ियों के साथ ज्यादा समय बिताना और लगातार बात करना बहुत जरूरी था.
सुनाया संजू सैमसन का किस्सा
सूर्या ने बताया कि संजू सैमसन उनके पास आए और कहा कि उन्हें बस यह बता दिया जाए कि टीम के लिए उन्हें क्या करना है. सूर्यकुमार के मुताबिक किसी खिलाड़ी का ऐसा रवैया टीम के लिए सबसे बड़ी ताकत होता है. उन्होंने कहा कि टीम में 1 से लेकर 15 तक हर खिलाड़ी की अपनी अलग कहानी होती है.
यह भी पढ़ें: ICC T20 Rankings: संजू ने लगाई लंबी छलांग, वरुण से छिनी बादशाहत, वर्ल्ड कप के बाद इन खिलाड़ियों की बल्ले बल्ले
कैसे रहा संजू सैमसन का वर्ल्ड कप

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.









