
वजन घटाने के लिए दांतों पर लगेगा ताला, दो सप्ताह में कम कर सकेंगे 6 किलो
AajTak
मोटापे से जो लोग परेशान हैं, उनके लिए अच्छी खबर है. वैज्ञानिकों ने एक खास डिवाइस तैयार की है, जिससे महज दो सप्ताह में छह किलो तक वजन घटाया जा सकता है.
मोटापे से जो लोग परेशान हैं, उनके लिए अच्छी खबर है. वैज्ञानिकों ने एक खास डिवाइस तैयार की है, जिससे महज दो सप्ताह में छह किलो तक वजन घटाया जा सकता है. हालांकि वैज्ञानिकों द्वारा दांतों पर लगाने वाली जो डिवाइस बनाई है, उसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर खिंचाई भी हो रही है. (फोटो/ UNIVERSITY OF OTAGO) न्यूजीलैंड की ओटागो यूनिवर्सिटी में रिसर्चर्स द्वारा तैयार की गई इस डिवाइस का नाम Dental Slim Diet Control रखा गया है. इस डिवाइस को मोटे लोगों के दांतों पर फिट कर दिया जाता है. इसे लगाते ही इंसान सॉलिड फूड नहीं खा पाता है और ज्यादा से ज्यादा लिक्विड लेने लगता है, जिसकी वजह से वजन अपने आप ही कम होने लगता है. (फोटो/ UNIVERSITY OF OTAGO) इस डिवाइस मैग्नेटिक कॉन्ट्रैप्शन है, जिसे बोल्ट के जरिये मोटापे से ग्रस्त लोगों के दांतों में फिट किया जाता है. इसकी वजह से इंसान अपना मुंह 2 मिलीमीटर से ज्यादा नहीं खोल सकता है. हालांकि रिसर्चर्स का दावा है कि डिवाइस लगाने वाले को बोलने और सांस लेने में दिक्कत नहीं होती है. (फोटो/ UNIVERSITY OF OTAGO)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










