
वंदे भारत स्लीपर और वंदे मेट्रो ट्रेन कब तक चलेगी? रेल मंत्री ने संसद में बताई प्रगति
AajTak
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को संसद में रेल मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब दिया. उन्होंने संसद में वंदे भारत से लेकर अमृत भारत ट्रेनों के नाम गिनाए और ये भी बताया कि लंबी दूरी के लिए वंदे भारत स्लीपर और कम दूरी वाले बड़े शहरों को जोड़ने वाली वंदे मेट्रो ट्रेन पर काम कहां तक पहुंचा.
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को लोकसभा में रेल मंत्रालय की अनुदान मांगों पर हुई चर्चा का जवाब दिया. रेल मंत्री ने चर्चा के दौरान विपक्ष की ओर से लगाए गए आरोप के जवाब दिए, मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और रेल सेफ्टी को लेकर मंत्रालय की ओर से उठाए जा रहे कदमों की भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि रेलवे साधारण मानवी की सवारी है. रेल से गरीब व्यक्ति भी लंबी दूरी की यात्रा कम पैसे में कर पाता है. इसी भावना के साथ 10 साल में कई स्टेप लिए गए जिससे गरीब और मिडिल क्लास के लोगों को सुविधाएं मिल सकें.
जनरल कोच की संख्या में कमी के आरोप पर रेल मंत्री ने कहा कि करीब-करीब दो-तिहाई जनरल और स्लीपर, एक तिहाई एसी कोच का कॉम्बिनेशन रेलवे में रहा है जो अभी भी है. उन्होंने कहा कि हमने ढाई हजार एक्सट्रा जनरल कोच बनाने का काम हाथ में लिया है जिससे मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में चार जनरल कोच का कॉम्बिनेशन हो जाएगा. 10 हजार जनरल कोच बनाने का काम भी हाथ में लिया गया है जिससे आने वाले समय में जनरल कोच की समस्या कहीं भी नहीं रहेगी. रेल मंत्री ने अमृत भारत ट्रेन की चर्चा करते हुए कहा कि दो अमृत भारत ट्रेन का उद्घाटन हुआ है. पहली ट्रेन मालदा से बेंगलुरु और दूसरी दरभंगा से दिल्ली के लिए चल रही हैं जिनमें आधे स्लीपर और आधे जनरल कोच हैं. पीएम ने 50 और अमृत भारत ट्रेनों के प्रोडक्शन का निर्णय लिया है.
अमृत भारत ट्रेन की खासियतें गिनाते हुए उन्होंने कहा कि पुरानी डिजाइन के कोच, एलएचबी कोच में गाड़ी स्टार्ट होते ही झटका लगता है. अमृत भारत ट्रेन में नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. इसमें झटके नहीं लगते. रेल मंत्री ने कहा कि इस ट्रेन के परिचालन के पांच महीने का जो अनुभव है, कई सुधार किए गए हैं जो अगली 50 अमृत भारत ट्रेनों में और इंप्रूव होंगे. पीएम का पूरा फोकस गरीब और मिडिल क्लास पर है और उसीका ध्यान रखते हुए रेलवे काम कर रहा है. उन्होंने विपक्ष के कई सदस्यों की ओर से वंदे भारत ट्रेन की डिमांड का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे लिए ये खुशी की बात है.
रेल मंत्री ने कहा कि जब वर्ल्ड क्लास सेमी हाईस्पीड ट्रेन की बात आई तो ये रिकॉर्ड पे रहे कि पीएम ने स्पष्ट कहा कि पुरानी पद्धति बाहर जाकर टेक्नोलॉजी ट्रांसफर कराने की पद्धति को नकारा. पीएम ने कहा कि हमारे इंजीनियर्स में इतनी क्षमता है कि हम इसे अपने आप डिजाइन करेंगे और इसी विश्वास की मिसाल है ये ट्रेन जो सौ से ज्यादा शहरों तक सेवाएं दे रही है. उन्होंने कहा कि कल एक सदस्य ने भेदभाव की बात कही. पीएम ने स्पष्ट कहा कि ईस्ट से वेस्ट और नॉर्थ से साउथ, हर तरफ वंदे भारत को रोलआउट करना है. रेल मंत्री ने कहा कि वंदे भारत के परिचालन में हर राज्य का ध्यान रखा गया है.
कम दूरी के शहरों तक चलेगी वंदे मेट्रो
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कम दूरी के बड़े शहरों के लिए एक रीजनल ट्रेन चले, इसके लिए वंदे मेट्रो डिजाइन की गई है. उन्होंने लोकसभा में कहा कि पहली गाड़ी कपूरथला फैक्ट्री से निकल चुकी है. उसकी टेस्टिंग चल रही है और बहुत जल्द इसे लॉन्च कर दिया जाएगा. उन्होंने इस ट्रेन के फीचर्स भी गिनाए और कहा कि इसे दुनियाभर के अच्छे फीचर्स से लैस किया गया है. लंबी दूरी के लिए वंदे स्लीपर डिजाइन की गई है. रेल मंत्री ने कहा कि पहली वंदे स्लीपर ट्रेन की टेस्टिंग चल रही है. वंदे भारत, अमृत भारत, वंदे मेट्रो और वंदे स्लीपर, इन चारो ट्रेन का कॉम्बिनेशन साधारण मानवी की सवारी को एक नया स्वरूप देगा. पिछले साल सात सौ करोड़ लोगों ने रेल से यात्रा की थी, ये उन सबके लिए वरदान साबित होंगी.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







