
लोगों को बताया- मेरे चाचा हैं... 56 साल के शख्स को दिल दे बैठा 19 का लड़का
AajTak
19 साल की उम्र में एक आईस हॉकी प्लेयर को 56 साल के शख्स से प्यार हो गया. 37 साल के एज गैप की वजह से वह लोगों को अपने रिलेशनशिप के बारे में बताने से डरता था. हालांकि, एक दिन उसने फैमिली को इस बारे में बता दिया. फैमिली को रिलेशनशिप में कोई दिक्कत नजर नहीं आई.
एक युवा एथलीट को अपने से 37 बड़े शख्स से प्यार हो गया. वह अपने gay रिलेशनशिप को छुपाने के लिए लोगों से झूठ बोला करता था. सालों तक वह बॉयफ्रेंड को अपना चाचा बताता रहा. अब भी अनजान लोग कपल को बाप-बेटा समझ लेते हैं.
इस युवा हॉकी प्लेयर का नाम याना पुहक्का है. जून 2014 में 19 साल की उम्र में पुहक्का 56 साल के रॉल्फ नोर्डमो से मिले. तब पुहक्का एक प्रोफेशनल एथलीट थे. वह Quebec Major Junior Hockey League में खेलते थे. तब उन्होंने अपने रिलेशनशिप के बारे में फैमिली, दोस्तों या टीममेट्स तक को नहीं बताया था.
South West News Service से बातचीत में 27 साल के पुहक्का ने कहा- मैं डरा हुआ था और मैं नहीं चाहता था कि लोगों को मेरी सेक्शुएलिटी के बारे में पता चले. मुझे इस बात का डर था कि पता नहीं लोग इस बारे में क्या सोचेंगे.
पुहक्का और नोर्डमो ने यूरोप में साथ छुट्टियां बिताई थीं. इसके तुरंत बाद ही दोनों को एहसास होने लगा कि एक-दूसरे के लिए उन दोनों के अंदर डीप फीलिंग्स है. अब 64 साल के हो चुके नोर्डमो ने कहा- मेरे अंदर ऐसी फीलिंग्स थी जो मैंने पहले कभी नहीं एक्सपीरियंस किया था. लेकिन तब मुझे एज गैप की वजह से लगता था कि हमारा रिलेशनशिप नहीं चलेगा.
पुहक्का ने भी माना कि उन्हें नोर्डमो से प्यार हो गया था. लेकिन वह इस बारे में किसी को बताना नहीं चाहते थे. छुट्टियों के बाद अगले हॉकी सीजन की तैयारी के लिए पुहक्का कनाडा लौट गए. लेकिन कुछ ही समय बाद नोर्डमो उनसे मिलने पहुंच गए.
पुहक्का फिनलैंड के रहनेवाले हैं. लेकिन वह कनाडा में एक परिवार के साथ रहते थे और पुहक्का ने उन लोगों से झूठ बोला था कि नोर्डमो उसके अंकल हैं. ताकि अगर वे लोग मिलते हैं तो कोई शक ना करे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










