
लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले 13 मार्च को मोदी कैबिनेट की आखिरी बैठक, PM कर सकते हैं बड़े फैसले
AajTak
मोदी सरकार अगले सप्ताह 13 मार्च (बुधवार) को कैबिनेट की बैठक करने जा रही है. ये बैठक पीएम मोदी के निवास 7- लोक कल्याण मार्ग पर दोपहर 12 बजे होगी. माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा से पहले यह मोदी कैबिनेट की आखिरी बैठक होगी.
मोदी सरकार अगले सप्ताह 13 मार्च (बुधवार) को कैबिनेट की बैठक करने जा रही है. जानकारी के मुताबिक ये बैठक पीएम मोदी के निवास 7- लोक कल्याण मार्ग पर दोपहर 12 बजे होगी. माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा से पहले यह मोदी कैबिनेट की आखिरी बैठक होगी. पीएम मोदी मौजूदा कार्यकाल की आखिरी कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले कर सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में पीएम मोदी अपने कैबिनट के सहयोगियों को आभार और धन्यवाद भी जता सकते हैं. साथ ही आने वाले चुनाव के लिए शुभकामनाएं देंगे.
कयास लगाए जा रहे हैं कि चुनाव आयोग जल्द ही लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है. तारीखों का ऐलान होने के साथ ही आचार संहिता लागू हो जाएगी. जो कि चुनाव होने तक जारी रहेगी. चुनाव आयोग के सूत्रों से पता चला है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों की तारीख का एलान 13 मार्च को किया जा सकता है.
दरअसल, चुनाव आयोग पिछले कुछ महीनों से तैयारियों का आकलन करने के लिए सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ नियमित बैठकें कर रहा है. इन बैठकों में समस्या वाले क्षेत्रों, EVM की आवाजाही, सुरक्षा बलों की जरूरत और सीमाओं पर कड़ी निगरानी जैसे प्वॉइंट्स को लिस्ट किया जा रहा है.
पीएम मोदी ने 3 मार्च को राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में स्थित सुषमा स्वराज भवन में कैबिनेट की मीटिंग की थी. ये बैठक सुबह 10 बजे शुरू होकर रात 9:30 तक चली थी. उन्होंने इस बैठक में मंत्रियों को विवादित बयानबाजी से बचने और ज्यादा बोलने से परहेज करने का सुझाव दिया था. उन्होंने कहा कि जब भी बोलें, सोच समझकर बोलें. प्रधानमंत्री ने अपने मंत्रिपरिषद के सदस्यों को डीप फेक से सतर्क रहने के लिए कहा था. पीएम ने कहा कि यदि बोलना है तो सरकार की योजनाओं पर बोले, विवादित बयानों से बचें. इस दौरान पीएम मोदी ने सीधा संदेश दिया कि जीतकर आइए. हम जल्दी मिलेंगे.
पीएम मोदी ने मंत्रिपरिषद की बैठक के दौरान कहा था कि इस साल जून में जो बजट पेश होगा उसमें विकसित भारत की झलक दिखनी चाहिए. भारत 2047 तक एक विकसित देश कैसे बने इसको लेकर सचिवों ने पीएम को पांच प्रजेंटेशन दिखाए.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









