
लॉटरी खेलकर हुआ मालामाल, शख्स को मिले 523 करोड़ रुपये!
AajTak
कुछ दिन पहले दो लोगों ने 17 अरब रुपए से ज्यादा की राशि जीती थी. यह सबसे बड़ी इनामी जैकपॉट राशि थी.
ब्रिटेन के एक किस्मत वाले शख्स ने 523 करोड़ रुपए से ज्यादा की इनामी धनराशि Euromillions लॉटरी में जीत ली है. विजेता के लॉटरी के सातों नंबर मैच हो गए.
Euromillions की ओर से कहा गया है कि विजेता का पता चल गया है, लेकिन अभी उसे फैसला लेना है कि वह अपना नाम सार्वजनिक करना चाहता है या नहीं. ब्रिटेन में लॉटरी जीतने वाले कई लोग अपना नाम सार्वजनिक नहीं करते.
लॉटरी आयोजकों का कहना है कि विजेता को एक सत्यापन प्रकिया से गुजरना होगा. उसे कैमलॉट्स विनर्स के एडवाइजर से अप्वाइंटमेंट के बाद यह धनराशि दी जा सकेगी.
सीनियर विनर्स एडवाइजर एंडी कार्टर ने बताया, 'यह साल नेशनल लॉटरी प्लेयर्स के लिए खास रहा है, हमें खुशी हो रही है कि 5 अरब 23 करोड़ रुपए से ज्यादा का जैकपॉट जीता गया है. अब हमारा फोकस है कि जो भी टिकट होल्डर है, उन्हें धनराशि जल्द दी जाए'.
कई लोग जीत चुके हैं अरबों रुपए
हाल के दिनों में ब्रिटेन में किसी लॉटरी खिलाड़ी द्वारा जीती गई सबसे बड़ी राशि में से यह एक है. इससे पहले 4 फरवरी को 10 अरब रुपए से ज्यादा की इनामी राशि एक शख्स ने जीती थी. लेकिन इस शख्स ने अपना नाम गुप्त रखा था.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










