
लुलु मॉल की ड्रोन कैमरे से निगरानी करेगी लखनऊ पुलिस, आसपास के चौराहों पर भी नजर
AajTak
लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने लुलु मॉल की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. पुलिस ने कहा है कि लुलु मॉल के बाहर ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी. मॉल के आसपास हर तरह की गतिविधियों पर पुलिस की नजर रहेगी.
यूपी की राजधानी लखनऊ में लुलु मॉल में नमाज पढ़ने को लेकर विवाद थम नहीं रहा है. शनिवार को कुछ युवकों ने सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देते हुए अंदर हनुमान चालीसा का पाठ किया. उसके बाद से स्थानीय पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट हो गया है. लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर की तरफ से कहा गया है कि हनुमान चालीसा के वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है.
कमिश्नर डीके ठाकुर ने लुलु मॉल की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. पुलिस ने कहा है कि लुलु मॉल के बाहर ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी. मॉल के आसपास हर तरह की गतिविधियों पर पुलिस की नजर रहेगी. इसके अलावा, लुलु मॉल की तरफ जाने वाले प्रमुख चौराहों पर मॉनिटरिंग के लिए ड्रोन कैमरे उड़ाए जाएंगे.
बता दें कि लुलु मॉल में नमाज के बाद हनुमान चालीसा पढ़ने का वीडियो सामने आया है. इसमें लुलु मॉल के अंदर दो युवक जय श्री राम का नारा लगाते हुए हनुमान चालीसा का पाठ करते नजर आए. मौके पर मौजूद मॉल की सिक्योरिटी ने दोनों युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है. पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
इससे पहले हिंदू महासभा से जुड़े लोगों ने एक बार फिर लुलु मॉल के बाहर प्रदर्शन किया था. मौके पर मौजूद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया था. ये प्रदर्शनकारी मॉल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे. प्रदर्शनकारी लुलु मॉल के गेट पर जय श्री राम नारे लगा रहे थे और हाथों में झंडे लिए थे.
गौरतलब है कि लुलु मॉल में नमाज विवाद को लेकर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था. शुक्रवार की शाम मॉल परिसर में सुंदरकांड का पाठ करने के लिए कुछ लोग मॉल के प्रवेश द्वार पर जमा हो गए थे. पुलिस ने हिंदू समाज पार्टी के दो कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेजा था. इन कार्यकर्ताओं का कहना था कि मॉल में नमाज होगी तो फिर सुंदरकांड हनुमान चालीसा का पाठ क्यों नहीं हो सकता.
लुलु मॉल (Lulu mall) के पीआरओ ने अंदर नमाज अदा करने वाले अज्ञात युवकों पर एफआईआर दर्ज करवाई थी. इस मामले में पुलिस ने धारा 153A, 295A, 341 समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज की है. मॉल प्रबंधन का कहना था कि मॉल के अंदर नमाज अदा करने वाले ना तो मॉल कर्मचारी हैं. ना ही उनसे कोई संबंध है. अज्ञात युवकों ने मॉल के अंदर नमाज अदा की थी.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









