
लालू-राबड़ी-मीसा भारती के 17 ठिकानों पर CBI छापे, विरोध में धरने पर बैठे RJD कार्यकर्ता, जमकर नारेबाजी
AajTak
केन्द्रीय जांच एजेंसी सीबीआई (CBI) ने लालू यादव से जुड़े 15 ठिकानों पर छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में की गई है.
केन्द्रीय जांच एजेंसी सीबीआई (CBI) ने लालू यादव से जुड़े 17 ठिकानों पर छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती के पटना, गोपालगंज और दिल्ली स्थित जगहों पर ये छापेमारी की जा रही है. सीबीआई ने ये कार्रवाई भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में की है, जिसका विरोध शुरू हो चुका है. RJD कार्यकर्ता इसको लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं.
दरअसल, ये मामला भर्ती घोटाले से जुड़ा है. आरोप है कि जॉब लगवाने के बदले में जमीन और प्लॉट लिए गए थे. सीबीआई ने इसी मामले में जांच के बाद लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा यादव, हेमा यादव और कुछ ऐसे उम्मीदवारों पर केस दर्ज किया है, जिन्हें प्लॉट या प्रॉपर्टी के बदले जॉब दी गई.
#WATCH Police presence outside the Patna residence of former Bihar CM Rabri Devi as CBI conducts raids at multiple locations of RJD Chief Lalu Yadav in a fresh case relating to alleged 'land for railway job scam'#Bihar pic.twitter.com/mwIdvdT9N3
किस मामले में हो रही छापेमारी ? सीबीआई सूत्रों ने इंडिया टुडे से बताया कि लालू यादव जब केंद्रीय रेल मंत्री थे, तब जॉब के बदले लोगों से जमीन ली गई थी. इसी मामले में सीबीआई ने मामला दर्ज किया है. सीबीआई इसी मामले में लालू से जुड़े 17 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
ये भी पढ़ें: जमीन घोटाले पर लालू की सफाई, नहीं चाहता गरीब रहें मेरे बेटे
2004 से 2009 के बीच रेलमंत्री थे. जब वे रेल मंत्री थे, जब ऐसे कई मामले सामने आए थे कि जॉब के बदले जमीन दी गई थी.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












