
लापता हुआ आदमखोर मगरमच्छ, शिकार में जुटी दक्षिण अफ्रीकी सरकार और पुलिस
AajTak
केपेनेचर एजेंसी के प्रवक्ता पेट्रो वान राइन ने बताया कि अब तक 26 मगरमच्छों को इस अभियान के तहत पकड़ा जा चुका है. हालांकि उन्होंने बताया कि नदी में आदमखोर मगरमच्छों की और कितनी संख्या है इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं है क्योंकि ये अभी टीम की पकड़ से दूर हैं.
दक्षिण अफ्रीका में एक आदमखोर मगरमच्छ के शिकार के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है. अफ्रीका के केप प्रांत में प्रजनन फार्म से मनुष्यों को खा जाने वाले मगरमच्छ के भाग जाने के बाद स्थानीय प्रशासन, पुलिस और अन्य एजेंसियां इसती तलाश में जुटी हुई हैं. (सभी तस्वीरें सांकेतिक हैं) बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक अफ्रीका में नील मगरमच्छ बड़ी संख्या में पाए जाते हैं. बीते बुधवार को कई नील मगरमच्छ बोनविलेव वाणिज्यिक प्रजनन फार्म से भाग निकले और ब्री नदी में चले गए. अब इन आदमखोर मगरमच्छों से लोगों को बचाने के लिए प्रशासन ने इनके लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया है. इन आदमखोर मगरमच्छों की लंबाई 1.2 मीटर से 1.5 मीटर तक होती है. केपेनेचर एजेंसी के प्रवक्ता पेट्रो वान राइन ने बताया कि अब तक 26 मगरमच्छों को इस अभियान के तहत पकड़ा जा चुका है. हालांकि उन्होंने बताया कि नदी में आदमखोर मगरमच्छों की और कितनी संख्या है इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं है क्योंकि ये अभी टीम की पकड़ से दूर हैं.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










