
लाइव शो में भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय के साथ हुई बदतमीजी, एंकर ने पूछा- 'रेट क्या है', मचा बवाल
ABP News
भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लाइव शो में वह एंकर की आपत्तिजनक टिप्पणी पर वह भड़क उठी. अब इस घटना ने कलाकारों के सम्मान को लेकर नई बहस छेड़ दी है.
भोजपुरी इंडस्ट्री से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय एक लाइव स्टेज शो के समय अचानक गुस्से में नजर आई. हालात ऐसे बने कि उन्होंने मंच पर ही एंकर को मारने के लिए सैंडल तक निकाल ली. यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया और अब तेजी से वायरल हो रहा है.
यह घटना बिहार के सारण जिले में की है, जहां स्टेज पर भीड़ मौजूद है. कार्यक्रम के बीच में ही माहौल बिगड़ गया और निशा उपाध्याय अचानक नाराज हो जाती हैं. फिर हाथ में सैंडल लेकर एंकर की तरफ बढ़ती हैं. उनके साथ मौजूद टीम के लोग भी गुस्से में दिखाई देते हैं और आसपास खड़े लोग बचने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, परफॉर्मेंस के समय एंकर ने सिंगर की फीस या 'रेट' को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी. उसने मंच से ही उनका 'रेट क्या है' जैसा सवाल पूछ दिया और यह बात निशा को बुरी लग गई.
भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय ने भरे मंच पर एंकर को चप्पल मार दी। आरोप है कि एंकर निशा उपाध्याय का रेट बता रहा था। भोजपुरी स्टेज शो आजकल सॉफ्ट पोर्न में बदल गया है, जहाँ फूहड़ता की सारी हदें पार की जा रही हैं। सरकार डीजे बंद कर रही है, लेकिन अश्लील और फूहड़ स्टेज शो पर कुछ नहीं बोल… pic.twitter.com/TL3CHGrQLf













