
लाइफ के लिए क्या है अच्छा जो न अवैध हो, न अनैतिक और ना बढ़ाता हो मोटापा? कली पुरी के सवाल पर डॉक्टर सरीन ने बताया
AajTak
एजेंडा आजतक 2024 के 'दिल, जिगर, जान' सत्र में जाने-माने लिवर स्पेशलिस्ट डॉक्टर एस. के. सरीन ने कुछ ऐसे देसी खाद्य पदार्थों के नाम गिनाए जो आपको हेल्दी रहने में मदद करते हैं और कई तरह की बीमारियों से भी बचाते हैं.
अंग्रेजी में कहते हैं 'You actually become what you eat', इसका मतलब है कि आप जो खाते हैं वास्तव में आप वही बन जाते हैं. क्योंकि आपके खाने का असर आपके शरीर, आपके स्वास्थ्य, आपकी ऊर्जा, आपके मूड और यहां तक कि आपके व्यवहार पर भी पड़ता है. देश के जाने-माने लिवर स्पेशलिस्ट डॉक्टर एस. के. सरीन का कहना है कि आपको वो चीजें ज्यादा खानी चाहिए जो आपके लिए अच्छी हैं ना कि वो चीजें जो आपको अच्छी लगती हैं.
शनिवार को दिल्ली के ली मेरिडियन होटेल में हुए एजेंडा आजतक 2024 के सत्र 'दिल, जिगर, जान' में जाने-माने गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट और लिवर स्पेशलिस्ट डॉक्टर एस. के. सरीन और मेदांता हॉस्पिटल के अध्यक्ष और मशहूर हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर नरेश त्रेहान शामिल हुए. दोनों एक्सपर्ट्स ने भारतीयों की हेल्थ, डाइट और लाइफस्टाइल समेत कई मुद्दों पर बात की.
लाइफ के लिए क्या है लीगल फूड
इस दौरान इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन और एक्जिक्यूटिव एडिटर इन चीफ कली पुरी ने डॉक्टर सरीन से सवाल किया कि जिंदगी के लिए कुछ ऐसी चीजें बताएं जो अवैध (इललीगल) न हों, अनैतिक न हों और मोटा न बनाती हों?
इस पर डॉक्टर सरीन ने कहा, 'आपने बहुत अच्छा सवाल किया है, मैं इसके जवाब में कहूंगा अनुशासन. हमेशा अनुशासित रहना चाहिए. लेकिन हां ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जो लाइफ के लिए अच्छी हैं. आप क्या खाकर अच्छा फील कर रहे हैं, आपकी लाइफ के लिए क्या अच्छा है. जैसे उदाहरण के लिए काला चना. ये आपको अच्छा न्यूट्रीशन देता है. रंगीन सब्जियां खाएं जैसे गाजर. ये बहुत अच्छी है.'
डॉक्टर सरीन ने कहा, 'पहले घरों में हम आम और कलौंजी की ड्रिंक बनाते थे. हमने पहले घरों में बनने वाली डिस्टिल्ड ड्रिंक्स और विनेगर जैसी चीजों के इस्तेमाल को छोड़ दिया है. मैं कहना चाहता हूं कि जो चीजें फैट नहीं बढ़ाती हैं और जिनमें चीनी नहीं है. वो खा सकते हैं. चीनी बहुत बुरी है. मैं कहना चाहता हूं कि मक्खन खाओ, घी खाओ. ये बॉडी में एक्स्ट्रा फैट नहीं बढ़ाते लेकिन ट्रांस फैट ना खाएं. अच्छी चीज में अखरोट खाओ. आप दिन में करीब 40 से 50 ग्राम अखरोट खा सकते हैं. ये आपको ओमेगा 3 फैटी एसिड देगा जो फिश देती है. ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो फैट नहीं बढ़ाती हैं. अपना वजन रोज लो. एक दिन ज्यादा खा लिया है तो उसके बाद एक-दो दिन तक कम खाएं. लड़कियों के लिए डांस एक बहुत अच्छी एक्सरसाइज है. इसे लड़के भी कर सकते हैं. लोगों को अपने बच्चों की हेल्थ पर इनवेस्ट करना चाहिए.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










