
लखनऊ: नॉनवेज प्वाइंट पर बवाल, छेड़छाड़ का विरोध करने पर पति और देवर की पिटाई
AajTak
लखनऊ में एक महिला ने कुछ युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज कराया है. पीड़िता का आरोप है कि बीच सड़क उसके साथ छेड़छाड़ की गई और उसके पति और देवर को जमकर पीटा गया.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक महिला ने कुछ युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज कराया है. पीड़िता का आरोप है कि युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर बीच सड़क पति और देवर को जमकर पीटा. किसी तरह वो लोग पुलिस चौकी में घुसकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
पुलिस के मुताबिक एक्सीडेंट को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी. जानकारी के मुताबिक लखनऊ की गऊघाट की रहने वाली पीड़िता अपने देवर के साथ मेडिकल कॉलेज पर नॉनवेज प्वाइंट पर खाना खाने गई थी. वहां पर पहले से कार सवार युवक खाना खा रहे थे. कार हटाने को लेकर दोनों पक्ष में विवाद हुआ और मारपीट हो गई. पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
पीड़िता का आरोप है कि जैसे ही वो स्कूटी पर देवर के साथ खाना लेकर आगे बढ़ी तो कार सवार युवकों ने शीशा खोलकर अपशब्द कहें और छेड़छाड़ शुरू कर दी. टोकने पर युवकों ने स्कूटी को रोका और मारपीट करने लगे. इस दौरान पति भी मौके पर पहुंच गया कार सवार युवकों ने मारपीट शुरू कर दी. पीड़िता ने बताया कि जान बचाने के लिए उन्हें पुलिस की चौकी में जाना पड़ा. लेकिन आरोपी फारर हो गए.
डीसीपी का पश्चिमी जोन सोमेन वर्मा के मुताबिक महिला ने तहरीर दी है कि उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की गई है. मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. नॉनवेज प्वाइंट के पास खाना पैक कराने के समय कार हटाने को लेकर विवाद शुरू हुआ और जिसके बाद आपस में गाड़ी टकराने के बाद मारपीट हो गई. आरोपियों की तलाश की जा रही है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












