
लखनऊ कॉन्सर्ट में रोने लगीं सुनिधि चौहान, बोलीं- मुझे माफ करना, पहले ऐसा कभी नहीं हुआ
ABP News
सुनिधि चौहान का लखनऊ कॉन्सर्ट से एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो रोती हुई दिख रही हैं. सिंगर ने बताया कि उनका गला ठीक नहीं है.
सिंगर सुनिधि चौहान अपनी पावरफुल आवाज और हाई एनर्जी परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने अपनी सिंगिंग से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई हैं. इन दिनों वो इंडिया में कॉन्सर्ट कर रही हैं. हाल ही में उनका लखनऊ में कॉन्सर्ट हुआ था. इस कॉन्सर्ट के वीडियोज वायरल हैं. एक वीडियो में सुनिधि को रोते हुए देखा जा सकता है. सुनिधि सुनिधि चौहान ने बताया कि उनके गले में दिक्कत है. लेकिन फिर भी वो गाएंगी.
वायरल वीडियो में रोती दिखीं सुनिधिसिंगर का 7 मार्च को लखनऊ में कॉन्सर्ट था. इस दौरान वो रेड एंड ब्लैक कलर के गाउन में दिखीं. उन्होंने कर्ली हेयर से अपना लुक कंप्लीट किया.
वीडियो में सुनिधि ने कहा, 'आज मेरा गला बहुत खराब है. आज मेरी आवाज बहुत ज्यादा खराब है. लेकिन मुझे पता है कि आप लोग मेरे साथ हैं और मैं भी गाऊंगी. हे भगवान. ये मेरे साथ पहले कभी नहीं हुआ और ये शर्मिंदा करने वाला है. मुझे माफ कीजिएगा. मुझे थोड़ा हैवी फील हो रहा है. मैं हमेशा 100 परसेंट देना चाहती हूं. लेकिन दुर्भाग्य से... मैं कोशिश कर रही हूं. हो सकता है ये हमेशा की तरह न हो. तो प्लीज माफ कर दो. थैंक्यू इतने सारे प्यार के लिए.'
A post shared by SanjanaAnisha_unplugged (@s_a_unplugged)

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












