
लंदन में अमृतपाल के समर्थन में भारतीय उच्चायोग के सामने प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने केस किया दर्ज
AajTak
अमृतपाल पर कार्रवाई से तिलमिलाए खालिस्तान समर्थकों ने लंदन में भारतीय उच्चायोग के सामने उग्र प्रदर्शन किया था. 19 मार्च को उपद्रवियों ने भारतीय उच्चायोग पर भारत का झंडा हटाकर खालिस्तानी झंडा लगा दिया था. हालांकि, थोड़ी देर बाद तिरंगे को फिर से लहराया गया था. इसके बाद 22 मार्च को भी खालिस्तान समर्थकों ने जमकर उत्पात मचाया था.
खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस का एक्शन जारी है. अब तक उसके 150 से ज्यादा समर्थकों को गिरफ्तार किया जा चुका है. अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में 19 मार्च को लंदन में भारतीय उच्चायोग के सामने विरोध प्रदर्शन हुआ था. इस मामले में अब दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया है.
बताया जा रहा है कि विदेश मंत्रालय की रिपोर्ट मिलने के बाद गृह मंत्रालय के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने ये एक्शन लिया है. इस मामले में IPC, UAPA,PDPP के तहत मामला दर्ज किया गया है. स्पेशल सेल ने जांच शुरू कर दी है. दरअसल, इन गैरकानूनी गतिविधियों में भारतीय नागरिकता रखने वाले कुछ व्यक्ति भी शामिल थे, ऐसे में पुलिस ने इसमें संज्ञान लिया है.
लंदन में लहराए गए थे खालिस्तानी झंडे अमृतपाल पर कार्रवाई से तिलमिलाए खालिस्तान समर्थकों ने लंदन में भारतीय उच्चायोग के सामने उग्र प्रदर्शन किया था. 19 मार्च को उपद्रवियों ने भारतीय उच्चायोग पर भारत का झंडा हटाकर खालिस्तानी झंडा लगा दिया था. हालांकि, थोड़ी देर बाद तिरंगे को फिर से लहराया गया था. इसके बाद 22 मार्च को भी खालिस्तान समर्थकों ने जमकर उत्पात मचाया था. इस दौरान उपद्रवियों ने सुरक्षा कर्मियों पर बोतलें भी फेंकी थी. पुलिसवालों से उनकी धक्का-मुक्की हुई वहीं सैन फ्रांसिस्को में खालिस्तानी झंडे लहराए गए.
फरार है अमृतपाल
अमृतपाल ने फरवरी में अपने समर्थकों के साथ अजनाला में थाने पर हमला बोला था. इस दौरान 6 पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे. अमृतपाल अपने करीबी तूफान सिंह को छुड़ाने के लिए थाने में पहुंचा था. तूफान सिंह को पुलिस ने अपहरण और मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया था. इसके बाद पुलिस ने अमृतपाल को गिरफ्तार करने की योजना बनाई थी. 18 मार्च को पुलिस ने अमृतपाल को पकड़ने के लिए सात जिलों की पुलिस टीम बनाई थी. इसके बावजूद अमृतपाल भागने में कामयाब रहा.
विदेशी फंडिंग के मिले सबूत

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












