
रोहित-कोहली को लेकर तिलक वर्मा ने किया बड़ा दावा, बोले- दोनों टीम में...
AajTak
तिलक वर्मा लंबे फॉर्मेट को अपना पसंदीदा बताते हुए कहते हैं कि वे फिटनेस और विकेटों के बीच दौड़ को लेकर विराट कोहली से लगातार सीख रहे हैं. रोहित शर्मा और कोहली का साथ उन्हें अतिरिक्त आत्मविश्वास देता है. तिलक का लक्ष्य दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौकों का पूरा फायदा उठाते हुए वनडे और टेस्ट दोनों में खुद को साबित करना है.
भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा को लंबे फॉर्मेट काफी पसंद हैं और वे मौकों का पूरा फायदा उठाने के लिए फिटनेस और विकेटों के बीच दौड़ को लेकर विराट कोहली से लगातार सलाह ले रहे हैं. 23 वर्षीय तिलक ने अब तक सिर्फ चार वनडे खेले हैं और एक अर्धशतक जमाया है और टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण नहीं किया है. तिलक का कहना है कि मौजूदा वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों का साथ मिलना उनके लिए बड़ा आत्मविश्वास बढ़ाने वाला है.
रोहित-कोहली को लेकर क्या बोले तिलक
तिलक वर्मा ने कहा, 'वनडे और टेस्ट क्रिकेट मेरे खेल जैसे लगते हैं क्योंकि मुझे लंबे फॉर्मेट पसंद हैं. मैं और वनडे खेलने को लेकर काफी उत्साहित हूं. जब रोहित भाई और विराट भाई एक ही टीम में होते हैं तो आत्मविश्वास का स्तर बिल्कुल अलग होता है.'
यह भी पढ़ें: रायपुर ODI से पहले विराट कोहली ने की सेलेक्टर प्रज्ञान ओझा से बात, गौतम गंभीर से बनाई दूरी, चर्चा में है ये VIDEO
उन्होंने कहा कि उनके पास इतनी ज्यादा अनुभूति और ज्ञान है कि मैं उनसे ज्यादा से ज्यादा सलाह लेने की कोशिश करता हूं, ताकि मैं बेहतर बन सकूं. युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज ने बताया कि वह खास तौर पर कोहली से फिटनेस और रनिंग बिटवीन द विकेट्स को लेकर सीखने की कोशिश कर रहे हैं. यह वह हिस्सा है जिसे वे बेहद पसंद करते हैं और इसमें उत्कृष्ट होना चाहते हैं.
विराट कोहली का किया जिक्र

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










