
रेस के दौरान बुरी तरह गिरी एथलीट, फिर भी जीती, वीडियो वायरल
AajTak
ओलंपिक गेम्स में दुनिया भर के सबसे बेहतरीन एथलीट्स पहुंचते हैं. खेलों के इस महाकुंभ के दौरान कई हैरतअंगेज क्षण भी देखने को मिलते हैं जो स्पोर्ट्स फैंस के लिए यादगार लम्हों में शुमार हो जाते हैं. कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब नीदरलैंड्स की एक एथलीट रेस के दौरान नीचे गिर गई लेकिन वह उठी और रेस जीतने में कामयाब रही.
ओलंपिक गेम्स में दुनिया भर के सबसे बेहतरीन एथलीट्स पहुंचते हैं. खेलों के इस महाकुंभ के दौरान कई हैरतअंगेज क्षण भी देखने को मिलते हैं जो स्पोर्ट्स फैंस के लिए यादगार लम्हों में शुमार हो जाते हैं. कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब नीदरलैंड्स की एक एथलीट रेस के दौरान नीचे गिर गई लेकिन वह उठी और रेस जीतने में कामयाब रही. नीदरलैंड्स की लॉन्ग डिस्टैंस रनर सिफान हसन फाइनल लैप में केन्या की एडिना जेबिटोक के पैरों में उलझ गई थी. इसके चलते दोनों लड़खड़ा कर गिर गए. इसके चलते हसन रेस कर रही बाकी एथलीट्स से 30 मीटर पीछे रह गई थी और अभी लगभग 380 मीटर का ट्रैक हसन को कवर करना था. हालांकि 1500 मीटर वर्ल्ड चैंपियन एथलीट ने इस हादसे को अपने पर हावी नहीं होने दिया. गिरने के तुरंत बाद वह उठी और उसने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी. हसन के लिए सबसे बड़ा खतरा ऑस्ट्रेलिया की जेसिका हल और अमेरिका की एथलीट एल पुरियर सेंट पिएर थीं. हालांकि हसन ने दोनों को पछाड़ दिया.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










