
'रेल रोको' ने रोकी कोयले की सप्लाई! केंद्र ने कहा- अपना ही नुकसान कर रहे किसान
AajTak
केंद्र सरकार का दावा है कि सोमवार को किसान संगठनों के रोल रोको आंदोलन ने देश में कोयले की आपूर्ति को बुरी तरह प्रभावित किया है. सरकार के मुताबिक, उस दिन 2 लाख टन कोयला ले जा रहीं 46 मालगाड़ियों को रोका गया.
केंद्र सरकार ने दावा किया है कि सोमवार को किसान संगठनों के 'रेल रोको' ने न सिर्फ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, बल्कि इसने कोयले की आपूर्ति को भी प्रभावित किया. सरकार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सोमवार को कोयला ले जा रहे कम से कम 46 रेलवे ट्रैक फंसे रहे, क्योंकि उस दिन किसानों ने देशभर में रेल रोको आंदोलन चलाया था. कोयले से लदी ये गाड़ियां उन राज्यों में पहुंचनी थी जहां पावर प्लांट कोयले की कमी से जूझ रहे हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










