
रेलकर्मियों को दीवाली का तोहफाः 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस को मिली मंजूरी
Zee News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी. इस फैसले से रेलवे के 11.56 लाख गैर-राजपत्रित मुलाजिमों को फायदा होगा.’’
नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को योग्य गैर-राजपत्रित रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिन के वेतन के बराबर उत्पादकता से जुड़े बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दे दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया, ‘‘ रेल कर्मचारियों को 2020-21 के लिए 78 दिन के उत्पादकता आधारित बोनस के भुगतान का वित्तीय भार 1984.73 करोड़ रुपये होने का अनुमान है. इस फैसले से रेलवे के 11.56 लाख गैर-राजपत्रित मुलाजिमों को फायदा होगा.’’ approves Productivity Linked Bonus to railway employees for the financial year 2020-21
दशहरा से पहले किया जाएगा भुगतान रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) सुनीत शर्मा ने बाद में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बोनस की अदायगी पहले की तरह दशहरा से पहले की जाएगी. उन्होंने कहा कि रेलकर्मियों के लिए यह साल काफी मुश्किल रहा है. कोरोना वायरस महामारी के बीच उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया. बोनस से उन्हें और मेहनत से काम करने का प्रोत्साहन मिलेगा. सरकारी बयान में कहा गया है कि इनमें आरपीएफ-आरपीएसएफ कर्मी शामिल नहीं होंगे.
