
रेप के 90 मामलों में युवक दोषी करार, पीड़ितों में ज्यादातर बच्चियां
AajTak
रेप के 90 मामलों में एक शख्स को दोषी करार दिया गया हैै. उसकी सजा का ऐलान दिसंबर में किया जाएगा. सबसे कम उम्र की पीड़िता की उम्र 9 साल तो सबसे ज्यादा उम्र की पीड़िता 41 साल की थीं. शख्स ने रेप क घटनाओं को 2012 से 2021 के बीच अंजाम दिया था.
रेप के 90 मामले में 38 साल के एक शख्स को दोषी करार दिया गया है. शख्स ने नौ साल के दौरान इन अपराधों को अंजाम दिया. यह शख्स ज्यादातर छात्राओं को निशाना बनाता था. वह घर में इलेक्ट्रीशियन बनकर दाखिल होता था. इस शख्स ने 9 साल की उम्र की मासूम नाबालिग का भी रेप किया था.
ये मामला दक्षिण अफ्रीका का है. कोर्ट ने रेप के अलावा कई अन्य आरोपों में भी उसे दोषी करार दिया. सजा का ऐलान दिसंबर में किया जाएगा. दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के पालम रिज में मौजूद कोर्ट ने मंगलवार को इस मामले की सुनवाई की. इस दौरान कोर्ट में बताया गया कि 38 साल के Nkosinathi Phakathi ने स्कूल जाने वाली छात्राओं और अन्य का 9 सालों के दरम्यान रेप किया.
नेशनल प्रोस्क्यूटिंग अथॉरटी (NPA) की प्रवक्ता लुम्का महानना ने एक स्टेटमेंट में कहा कि उसने पीड़ित छात्राओं और अन्य महिलाओं को तब निशाना बनाया, जब वे कहीं से आ-जा रही होती थीं. या फिर सुबह या शाम में कुछ काम कर रही होती थीं. कुछ महिलाओं को तो शख्स ने घर में ही निशाना बनाया.
लुम्का ने बताया कि वह रेप करने के लिए घर में इलेक्ट्रीशियन बनकर घुसता था, फिर वह गीजर या दूसरे इलैक्ट्रॉनिक सामान सही करने की बात कहता था.
NPA ने बताया जिन लोगों का Nkosinathi Phakathi ने रेप का शिकार बनाया, उनमें ज्यादातर बच्चियां थीं. सबसे कम उम्र की पीड़िता की उम्र 9 साल तो सबसे ज्यादा उम्र की पीड़िता 41 साल की थीं. Nkosinathi Phakathi ने सारे अपराध जोहान्सबर्ग के पूर्व में मौजूद Ekurhuleni के आसपास 2012 से 2021 के बीच अंजाम दिए.
Nkosinathi Phakathi की गिरफ्तारी पिछले साल मार्च में हुई थी. तब वह एक पीड़िता के घर से वापस अपने घर लौट रहा था. पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए उसके पैर पर एक गोली भी मारी.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










