
रूस: सेना के एक हाई-प्रोफ़ाइल जनरल को कई गोलियां मारी गईं
BBC
यूक्रेन पर रूस के हमले की शुरुआत के लगभग चार साल बाद से अब तक राजधानी मॉस्को में इससे पहले भी कई आला सैन्य अधिकारियों को निशाना बनाया जा चुका है.
रूस की सेना के एक हाई-प्रोफ़ाइल जनरल को मॉस्को में कई गोलियां मारी गई हैं और वह घायल हो गए हैं.
लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव को शहर के उत्तर-पश्चिमी बाहरी इलाके में एक रिहायशी इमारत में हुए हमले के बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया.
उनकी हालत के बारे में फ़िलहाल जानकारी नहीं है.
अलेक्सेयेव रूस के सैन्य जनरल स्टाफ़ के मुख्य निदेशालय (जीआरयू) में एक वरिष्ठ अधिकारी हैं.
यूक्रेन पर रूस के हमले की शुरुआत के लगभग चार साल बाद से अब तक राजधानी मॉस्को में इससे पहले भी कई आला सैन्य अधिकारियों को निशाना बनाया जा चुका है.
ब्रिटेन के सैलिसबरी में 2018 में हुए नर्व एजेंट हमले के पीछे जीआरयू का हाथ होने के आरोपों के बाद अलेक्सेयेव पर यूरोपीय संघ ने प्रतिबंध लगाए थे.
मामले की जांच समिति की प्रवक्ता स्वेतलाना पेट्रेंको ने कहा, "पीड़ित को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है." समिति ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है.













