
अली लारिजानी के मारे जाने का इसराइल ने किया दावा
BBC
ईरान के सुप्रीम नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई के मारे जाने के बाद सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारिजानी काफ़ी चर्चाओं में थे.
इसराइल के रक्षा मंत्री इसराइल कात्ज़ ने दावा किया है कि ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारिजानी की मौत हो गई है.
रक्षा मंत्री ने अपने बयान में कहा कि उन्हें रात भर चले इसराइली हमलों के बाद ईरान के इस शीर्ष सुरक्षा अधिकारी के मारे जाने की जानकारी दी गई है.
लारिजानी को बीते शुक्रवार को तेहरान में क़ुद्स डे मार्च में देखा गया था.
हालांकि, ईरान ने अभी तक पुष्टि नहीं की है कि लारिजानी मारे गए हैं या घायल हुए हैं.
इसराइली मीडिया की रिपोर्टों में दावा किया गया है कि अली लारीजानी और उनके बेटे एक अपार्टमेंट में छिपे हुए थे जहां उन पर हमला किया गया.
बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
कम से कम दो ईरानी मीडिया संस्थानों का कहना है कि शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारिजानी जल्द ही एक संदेश जारी करेंगे













