
ट्रंप के वरिष्ठ सहयोगी ने ईरान युद्ध के मुद्दे पर छोड़ा पद, राष्ट्रपति से की ये गुज़ारिश
BBC
ईरान में युद्ध का विरोध करते हुए ट्रंप प्रशासन के काउंटरटेररिज़्म मामलों के शीर्ष अधिकारी ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप से "अपना रुख़ बदलने" का आग्रह भी किया है.
ईरान में युद्ध का विरोध करते हुए ट्रंप प्रशासन के काउंटरटेररिज़्म सेंटर के निदेशक ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप से "अपना रुख़ बदलने" का आग्रह भी किया है.
काउंटरटेररिज्म सेंटर के निदेशक जो केंट ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक पत्र में कहा है कि ईरान अमेरिका के लिए "कोई तत्काल ख़तरा" नहीं था.
उन्होंने दावा किया कि ट्रंप प्रशासन ने "इसराइल और उसकी शक्तिशाली अमेरिकी लॉबी के दबाव के कारण यह युद्ध शुरू किया."
45 वर्षीय केंट अमेरिकी विशेष बलों और सीआईए के एक अनुभवी अधिकारी हैं. उनकी पत्नी शैनन केंट अमेरिकी नौसेना की क्रिप्टोलॉजिक तकनीशियन थीं. साल 2019 में शैनन केंट की सीरिया में एक आत्मघाती बम विस्फोट में मौत हो गई थी.
बीबीसी ने केंट के इस्तीफे़ पर टिप्पणी के लिए व्हाइट हाउस से संपर्क किया है.
बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें













