
'इसराइली पीएम ज़िंदा हैं तो ढूंढकर मारेंगे': ईरान का बयान और नेतन्याहू की मौत से जुड़ा दावा कैसे फैला?
BBC
सोशल मीडिया पर इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू की मौत से जुड़े दावे फैलने के बाद आईआरजीसी ने यह बयान दिया है. हालांकि कई मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़ इसराइली पीएम के कार्यालय ने कहा है कि नेतन्याहू सुरक्षित हैं.
ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने कहा है कि "अगर इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ज़िंदा हैं तो वो उनका पीछा कर उन्हें मार डालेगा." आईआरजीसी ने नेतन्याहू को 'बच्चों का हत्यारा' बताया है.
ईरान की सरकारी न्यूज़ एजेंसी इरना (आईआरएनए) ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी जानकारी दी है.
वहीं दक्षिण अफ़्रीका में ईरानी दूतावास ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, "इससे बिल्कुल भी फ़र्क नहीं पड़ता कि नेतन्याहू ज़िंदा हैं या मर चुके हैं. एक मिनाबी लड़की के बाल का एक भी रेशा, उनके पूरे वजूद से कहीं ज़्यादा क़ीमती है."
इस मामले में सवाल यह भी उठता है कि 'अगर बिन्यामिन नेतन्याहू ज़िंदा हैं', ऐसा आईआरजीसी ने क्यों कहा है और यह दावा या अफ़वाह कहां से शुरू हुआ है कि बिन्यामिन नेतन्याहू ज़िंदा हैं या नहीं.
हालाँकि कई ख़बरों के मुताबिक़, इसराइली प्रधानमंत्री कार्यालय ने 'नेतन्याहू की मौत की बात' को फ़ेक न्यूज़ बताया है.
बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

भारत में, एलपीजी गैस की कीमतों में इज़ाफ़ा होता दिख रहा है. इसकी सप्लाई को लेकर अनिश्चितता का दौर जारी है. एलपीजी की कीमतों और उपलब्धता पर दबाव बढ़ता दिख रहा है और देश के अलग-अलग हिस्सों से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं. यहां लोगों को कैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है? बीबीसी के रिपोर्टर्स ने देश के अलग-अलग हिस्सों में यही जानने की कोशिश की.












