
रूस-यूक्रेन युद्ध: राजधानी कीव क्षेत्र में 900 से अधिक नागरिकों के शव मिले
The Wire
कीव में क्षेत्रीय पुलिस बल ने दावा किया कि रूसी सेना की वापसी के बाद कीव इलाके में 900 से अधिक नागरिकों के शव बरामद किए गए हैं. मलबे के नीचे और सामूहिक कब्रों में हर दिन शव मिल रहे हैं. बुचा में लोग सबसे ज्यादा पीड़ित हुए, जहां 350 से अधिक शव मिले हैं.
ल्वीव/मॉस्को: रूसी सेना की वापसी के बाद कीव इलाके में 900 से अधिक नागरिकों के शव बरामद किए गए हैं. क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी.
कीव में क्षेत्रीय पुलिस बल के प्रमुख एंड्रीय नेबितोव ने कहा कि इन शवों को सड़कों पर खुला छोड़ दिया गया था या फिर इन्हें अस्थायी रूप से दफनाया दिया गया था.
पुलिस ने बताया कि आंकड़े इस बात की ओर संकेत कर रहे हैं कि 95 प्रतिशत गोली लगने के कारण हुई.
एंड्रीय ने कहा, ‘हम समझते हैं कि रूसी कब्जे के दौरान सड़कों पर लोगों की हत्याएं की गईं. उन्होंने कहा कि मारे गए नागरिकों के बरामद शवों की संख्या 900 को पार कर गई है, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है.’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.





