
'रूस पहले पूर्ण युद्धविराम लागू करे, तब होगी शांति वार्ता', पुतिन के प्रस्ताव पर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का जवाब
AajTak
यूक्रेन की वायु सेना ने बताया कि रूस ने छह अलग-अलग दिशाओं से 108 हमलावर ड्रोन और कुछ नकली (सिम्युलेटर) ड्रोन लॉन्च किए. इनमें से 60 ड्रोन मार गिराए गए और 41 नकली ड्रोन यूक्रेन की जवाबी कार्रवाई के कारण अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच सके.
यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने रविवार को रूस की ओर से सीधी शांति वार्ता की पेशकश का स्वागत किया. उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा, 'यह एक सकारात्मक संकेत है कि रूस ने अंततः युद्ध को समाप्त करने पर विचार करना शुरू कर दिया है... और किसी भी युद्ध को सही मायने में समाप्त करने का पहला कदम युद्ध विराम है.' जेलेंस्की ने कहा, अगर पुतिन सच में युद्ध समाप्त करना चाहते हैं तो उन्हें एक दिन के लिए भी हत्या जारी नहीं रखनी चाहिए. हम उम्मीद करते हैं कि रूस 12 मई से पूर्ण, स्थायी और विश्वसनीय युद्धविराम की पुष्टि करेगा. पूरी दुनिया लंबे समय से इसका इंतजार कर रही है.
इस बीच, रूस ने रविवार सुबह यूक्रेन पर बड़े पैमान पर ड्रोन हमले फिर शुरू कर दिए, क्योंकि उसकी ओर से घोषित 3-4 दिन का विराम समाप्त हो गया. यूक्रेन की वायु सेना ने बताया कि रूस ने छह अलग-अलग दिशाओं से 108 हमलावर ड्रोन और कुछ नकली (सिम्युलेटर) ड्रोन लॉन्च किए. इनमें से 60 ड्रोन मार गिराए गए और 41 नकली ड्रोन यूक्रेन की जवाबी कार्रवाई के कारण अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच सके. यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपना प्रस्ताव दोहराया कि सोमवार से बिना शर्त 30 दिनों का युद्धविराम शुरू किया जाए. उन्होंने कहा रूस 12 मई से एक पूर्ण, स्थायी और विश्वसनीय युद्धविराम की पुष्टि करे तो यूक्रेन शांति वार्ता के लिए तैयार है.
यह भी पढ़ें: युद्ध खत्म करने को तैयार है रूस! पुतिन ने यूक्रेन को दिया सीधी बातचीत का प्रस्ताव
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मीडिया से बातचीत में जेलेंस्की के युद्धविराम के इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया और इसके बजाय 15 मई को इस्तांबुल में यूक्रेन के साथ बिना किसी शर्त के सीधी वार्ता शुरू करने का प्रस्ताव दिया. उन्होंने कहा कि इस वार्ता के दौरान युद्धविराम पर सहमति बन सकती है. वहीं, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने रविवार को रूसी की सरकारी मीडिया से बातचीत में कहा कि व्लादिमीर पुतिन का प्रस्ताव बहुत गंभीर है और यह दर्शाता है कि वह एक शांतिपूर्ण समाधान की वास्तव में इच्छा रखते हैं. उन्होंने कहा, वार्ता का मकसद इस संघर्ष के मूल कारणों को खत्म करना और साथ ही रूस के हितों की रक्षा करना है.
यह भी पढ़ें: अमेरिका का दबाव, प्रतिबंधों का डर... वो मुश्किलें जिनको पार कर भारत ने रूस से खरीदा था सुदर्शन-400
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन पर मास्को के कई युद्धविराम प्रस्तावों पर प्रतिक्रिया देने में बार-बार विफल रहने का भी आरोप लगाया. इस बीच तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दोगन ने रविवार को अपने फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रों से फोन पर बात करते हुए कहा कि तुर्की रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध विराम और स्थायी शांति के लिए वार्ता की मेजबानी करने के लिए तैयार है. इधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में पुतिन की घोषणा को रूस और यूक्रेन के लिए संभावित रूप से महान दिन बताया. उन्होंने कहा, 'यह एक बिल्कुल नई और बेहतर दुनिया होगी'. ट्रंप ने आगे कहा कि वह शांति वार्ता और युद्धविराम सुनिश्चित करने के लिए दोनों पक्षों के साथ काम करना जारी रखेंगे.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.







