
रूस की धमकी के बावजूद NATO सदस्य बनने पर अड़े स्वीडन-फिनलैंड, बढ़ेगा बवाल
AajTak
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच अब स्वीडन और फिनलैंड भी नेटो की सदस्यता चाहते हैं. दोनों देश मई महीने में एक अहम बैठक करने वाले हैं. अभी नेटो में कुल 30 देश मौजूद हैं.
रूस और यूक्रेन युद्ध की शुरुआत नेटो सदस्यता से हुई थी. यूक्रेन द्वारा कहा गया था कि उसे हर कीमत पर नेटो की सदस्यता चाहिए. इस वजह से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नाराज हो गए थे और यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू हुई थी. अब यूक्रेन तो अभी के लिए नेटो सदस्यता से पीछे हट गया है, लेकिन फिनलैंड और स्वीडन ने अपना मन बना लिया है. दोनों देश अगले महीने नेटो में शामिल होने को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं.
अभी तक फिनलैंड और स्वीडन नेटो सदस्यता के लिए जोर नहीं दे रहे थे. लेकिन जब से रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला किया गया है, दोनों ही देश अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. इसी वजह से फिनलैंड और स्वीडन नेटो सदस्यता के लिए अप्लाई कर सकते हैं. यहां पर ये जानना जरूरी हो जाता है कि रूस हमेशा से इसके खिलाफ रहा है. खुद पुतिन भी कई बार चेतावनी जारी कर चुके हैं. उनकी नजरों में अगर ये दोनों देश नेटो की सदस्यता लेते हैं तो रूस द्वारा बाल्टिक देशों और स्कैंडिनेविया के करीब परमाणु हथियार तैनात कर दिए जाएंगे.
खबर है कि अगले महीने 16 मई को दोनों देशों के नेता मुलाकात करने जा रहे हैं. तब इस नेटो मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हो सकती है. अभी तक दोनों ही देश न्यूट्रल चल रहे थे. वे रूस के खिलाफ कोई कदम नहीं उठा रहे थे. लेकिन अब जमीन पर समीकरण बदले हैं, जिस वजह से दोनों ही देश अब रूस की चेतावनी से भी नहीं डर रहे हैं.
स्वीडन में मौजूद अधिकारियों का कहना है कि अमेरिका और ब्रिटेन द्वारा हमेशा से उनका समर्थन किया गया है. उनकी वजह से नेटो की मदद भी लगातार मिलती रही है. ऐसे में अगले कदम के रूप में वे अब नेटो की सदस्यता चाहते हैं. नेटे संगठन की बात करें तो इसका निर्माण 1949 में किया गया था और कुल तीस देश इसमें शामिल हैं. अगर फिनलैंड और स्वीडन को भी सदस्यता दी जाती है तो नेटो का कुल आंकड़ा 32 पर पहुंच जाएगा.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










