
रूसी तेल पर प्राइस कैप लगाने की तैयारी में पश्चिमी देश, पुतिन ने दिया यह बड़ा बयान
AajTak
पश्चिमी देशों की ओर से रूसी तेल पर लगाए जा रहे प्राइस कैप पर व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी दी है. राष्ट्रपति पुतिन ने सख्त लहजे में कहा है कि तेल पर प्राइस कैप लगाने की वजह से ऊर्जा बाजार के लिए गंभीर परिणाम हो सकते हैं. जी-20 और यूरोपीय यूनियन जल्द ही रूसी तेल पर प्राइस कैप की घोषणा कर सकता है.
अमेरिका समेत अन्य पश्चिमी देश जल्द ही रूसी तेल पर प्राइस कैप लगाने का ऐलान करने जा रहे हैं. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट की मानें तो रूसी तेल की कीमत 65 से 70 डॉलर प्रति बैरल के बीच तय की जा सकती है. इन्हीं खबरों के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्राइस कैप को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. गुरुवार को पुतिन ने कहा कि जी-20 और यूरोपीय यूनियन के प्राइस कैप का ऊर्जा बाजार पर गंभीर असर हो सकता है.
गौरतलब है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यह बातें इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल सुदानी से फोन पर बातचीत के दौरान कहीं. इससे पहले मंगलवार को अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने कहा था कि अमेरिका और उसके सहयोगी देश रूसी तेल पर प्राइस कैप लागू करने के अंतिम चरण में हैं. वित्त मंत्रालय की ओर से कहा गया था कि प्राइस कैप की मंजूरी मिलते ही अगले कुछ दिनों में इसे लागू कर दिया जाएगा.
प्राइस कैप बाजार के सिद्धांत के खिलाफः पुतिन इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल- सुदानी से बातचीत के दौरान रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि रूसी तेल पर पश्चिमी देशों की ओर से लाया गया प्राइस कैप बाजार के सिद्धांतों के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि इससे वैश्विक ऊर्जा बाजार पर गंभीर असर हो सकता है.
क्या है प्राइस कैप? यूक्रेन के साथ युद्ध के कारण रूस कई आर्थिक प्रतिबंधों का सामना कर रहा है. इसमें से अधिकतर प्रतिबंध अमेरिका समेत पश्चिमी देशों ने लगाए हैं. प्राइस कैप इसी आर्थिक प्रतिबंध का हिस्सा है. इसके तहत पांच दिसंबर से रूसी तेल की कीमत का निर्धारण जी-20 और यूरोपीय यूनियन करेंगे. अभी रूस अपनी कीमतों पर तेल बेच रहा है.
प्राइस कैप क्यों? प्राइस कैप का मुख्य उद्देश्य रूस की आय को कम करना है. पश्चिम की ओर से रूस पर लगाए गए आर्थिक प्रतिबंध का शुरू से ही मकसद रूस की आय के स्त्रोत को कम करना है ताकि यूक्रेन से युद्ध में इस्तेमाल किए जा रहे रूसी फंड में कमी आए.
सूत्रों के अनुसार, यूरोपीय यूनियन रूसी कच्चे तेल की कीमत 65 डॉलर से 70 डॉलर प्रति बैरल के बीच कैपिंग पर विचार कर रहा है. यानी रूस इससे सस्ता या महंगा तेल नहीं बेच पाएगा. प्राइस कैप के लागू हो जाने के बाद अगर कोई भी कंपनियां इसके अनुकूल तेल नहीं खरीदती हैं तो उस तेल के लिए कंपनियों को शिपिंग, बीमा और वित्तीय सहायता नहीं दी जाएगी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









