
रिश्तेदार ने उधार लिए थे 9 लाख, नहीं लौटा पाया तो पेड़ से लटका कर दिया मर्डर, सुसाइड नोट में लिखा था- प्रेम में असफल रहा
AajTak
एक दूर के रिश्तेदार ने युवक से 9 लाख कर्ज लिए थे जिसे चुकाने में वो असफल रहा. कर्ज ना चुकाना पड़े, इसके लिए रिश्तेदार ने प्रेमिका को शादी के लिए तैयार करने का बहाना बना सुसाइड का ड्रामा करने के लिए युवक को तैयार किया और इउसकी हत्या कर दी.
कर्नाटक में हाल ही में 22 साल के एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला था. शव के पास ही एक सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया था जिसमें प्रेम में असफल रहने की वजह से सुसाइड करने की बात लिखी थी. उडुपी जिले के कुक्केहल्ली की इस घटना को लेकर अब पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. ये सुसाइड नहीं, मर्डर था.
समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक पुलिस सूत्रों ने ये जानकारी दी है कि 14 सितंबर को कृतिक जे सालियान का शव कुक्केहल्ली और बाजे के बीच जंगल में एक पेड़ से लटकता मिला था. मौके से सुसाइड नोट भी मिला था. सुसाइड लग रहे इस मामले की जांच आगे बढ़ी तो ये खुलासा हुआ है कि ये सुसाइड नहीं बल्कि मर्डर था.
बताया जाता है कि सालियान के बैंक खाते से लाखों रुपये की निकासी को लेकर परिजनों ने संदेह जताया और इसकी शिकायत पुलिस से की. शिकायत के बाद सालियान की मौत को सुसाइड मानते हुए जांच कर रही पुलिस एक्टिव हुई. पुलिस ने इसे लेकर तहकीकात शुरू की तब हत्या का खुलासा हुआ. पुलिस ने इस मामले में सालियान के दूर के रिश्तेदार 44 साल के दिनेश सफलिगा को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के मुताबिक दिनेश सफलिगा ने सालियान से अलग-अलग समय पर नौ लाख रुपये उधार लिए थे. मुंबई के एक होटल में काम करने वाला दिनेश सफलिगा उधारी की ये रकम चुकाने में विफल रहा. उधारी चुकाने में नाकाम दिनेश को ये भनक लग गई कि सालियान एक युवती से प्रेम करता है और उसी से शादी करना चाहता है.
पुलिसके मुताबिक दिनेश ने सालियान को रास्ते से हटाने की योजना बना ली. दिनेश ने सालियान को एक प्लान बताया जिससे युवती उससे शादी के लिए तैयार हो जाए. दिनेश ने सालियान को सुसाइड का नाटक करने के लिए कहा और ये बताया कि इसका वीडियो बनाकर युवती को भेजा जाएगा जिससे वह उसके साथ शादी के लिए तैयार हो जाएगी.
पुलिस के मुताबिक सालियान को दिनेश की योजना अच्छी लगी और वह इसके लिए तैयार हो गया. दिनेश की योजना के मुताबिक सालियान ने सुसाइड नोट लिखकर अपनी पैंट की जेब में रख लिया और फिर दोनों जंगल में चले गए. जंगल में एक पेड़ की टहनी से फंदा लटकाकर दिनेश ने उसे सालियान के गले में डाल दिया. सालियान के पैरों के नीचे दिनेश ने पत्थर भी लगा रखे थे जिससे उसे ये यकीन रहे कि जो भी हो रहा है, वह नकली है और बस उस युवती को शादी के लिए तैयार करने को हो रहा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



