
राहुल गांधी के 'राजनीतिक गुरु' ने उन्हें कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की वकालत, कहा- वह 24 घंटे पार्टी के लिए करते हैं काम
ABP News
मुलाक़ात के बाद मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने शरद यादव को अपना राजनीतिक गुरु बताते हुए कहा कि उन्हें अब पहले से स्वस्थ देखकर बहुत अच्छा लग रहा है.
कांग्रेस पार्टी में राहुल गांधी को दोबारा अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलें भी लगती रहती हैं और लगातार मांग भी उठती रहती है. इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी में दुविधा की भी स्थिति है, लेकिन अब खुद राहुल गांधी के राजनीतिक गुरु ने उन्हें कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की वकालत की है.
चौंकिए मत, क्योंकि खुद राहुल गांधी ने इस वरिष्ठ नेता को अपना राजनीतिक गुरु कहा है. हम बात कर रहे हैं कि वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव की जिन्होंने कुछ दिन पहले ही अपनी पार्टी का विलय राष्ट्रीय जनता दल में किया है. ख़राब तबीयत से जूझ रहे शरद यादव से आज राहुल गांधी ने उनके घर जाकर मुलाक़ात की.

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












