
राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता होगी खत्म? BJP सांसद ने दिया नोटिस
ABP News
BJP Files Notice Against Rahul Gandhi: दुबे ने कहा कि उन्होंने अपने प्रस्ताव में मांग की है कि इस मामले पर चर्चा हो, राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त की जाए और उन्हें चुनाव लड़ने से बैन किया जाए.
(बीजेपी) के सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने की मांग करते हुए लोकसभा में प्रस्ताव दिया है. यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते और केंद्रीय बजट को लेकर सरकार पर तीखे हमले किए हैं.
निशिकांत दुबे ने दिया प्रस्तावबीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने लोकसभा में एक प्रस्ताव पेश किया है. उनका आरोप है कि राहुल गांधी देश को गुमराह कर रहे हैं. दुबे ने कहा कि उन्होंने अपने प्रस्ताव में मांग की है कि इस मामले पर चर्चा हो, राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त की जाए और उन्हें जीवन भर चुनाव लड़ने से रोका जाए.
विशेषाधिकार प्रस्ताव से किया इनकारहालांकि, दुबे ने साफ किया कि राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की कोई योजना नहीं है. उन्होंने कहा कि यह एक स्वतंत्र प्रस्ताव है, जिसमें गांधी को संसद से निलंबित करने की मांग की गई है.
सोरोस का भी लिया नामनिशिकांत दुबे ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा कि उन्होंने अपने प्रस्ताव में आरोप लगाया है कि राहुल गांधी जॉर्ज सोरोस जैसे बाहरी ताकतों के समर्थन से देश को गुमराह कर रहे हैं. दुबे ने कहा, 'मैंने आज लोकसभा में प्रस्ताव दिया है कि इस मामले पर चर्चा होनी चाहिए. उनकी सदस्यता समाप्त की जाए और उन्हें जीवन भर चुनाव लड़ने से रोका जाए.'

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












