
राष्ट्रपति से मिला महाराष्ट्र विधानमंडल का डेलिगेशन, विधायिका में SC का दखल रोकने की मांग
AajTak
पिछले साल जुलाई में महाराष्ट्र विधानसभा में हंगामा करने के आरोप में 12 BJP विधायकों को एक वर्ष के लिए निलंबित कर दिया गया था. ये विधायक ओबीसी आरक्षण के समर्थन में हंगामा कर रहे थे. जनवरी में सुप्रीम कोर्ट ने विधायकों का निलंबन रद्द कर दिया.
महाराष्ट्र विधानसभा से 12 बीजेपी विधायकों के निलंबन को सुप्रीम कोर्ट ने पिछले माह रद्द कर दिया था. शीर्ष अदालत ने इस कार्रवाई को असंवैधानिक और मनमाना करार दिया था. अब इस मामले को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुंबई में शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और उच्च न्यायालय के विधायिका में हस्तक्षेप को रोकने का आग्रह किया. President Ram Nath Kovind inaugurated the new Durbar Hall at Raj Bhavan, Mumbai. Details: https://t.co/q4Q45hzgTg pic.twitter.com/cqxO1qBQ9K

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










