
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया SC के नए झंडे और प्रतीक चिन्ह का अनावरण
AajTak
सुप्रीम कोर्ट की 75 वर्षगांठ के मौके पर रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को सुप्रीम कोर्ट के नए झंडे और प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया है. इस मौके पर दिल्ली के सेंट्रल रिज रिजर्व वन एरिए में 12 विभिन्न स्वदेशी किस्मों के 75 पौधे लगाए हैं.
जिला न्यायपालिका राष्ट्रीय सम्मेलन के सम्मेलन के समापन समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को सुप्रीम कोर्ट के नए झंडे और प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया. इस समारोह को सुप्रीम कोर्ट की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित किया गया था.
सुप्रीम कोर्ट के इस नए झंडे में अशोक चक्र, सुप्रीम कोर्ट की बिल्डिंग और भारत के संविधान की कॉपी को भी प्रदर्शित किया गया है. नया झंडा विभिन्न डिजाइनों में उपलब्ध होगा, जिसमें क्रॉस टेबल फ्लैट, सिंगल टेबल फ्लैग, पोल फ्लैग, लकड़ी का फ्रेम शामिल है जो विविध सेटिंग्स में इसकी उपस्थिति सुनिश्चित करेगा.
NIFT ने डिजाइन किया झंडा
वहीं, देश में न्याय और लोकतंत्र के प्रतीक शीर्ष अदालत के इस नए झंडे और प्रतीक चिन्ह NIFT दिल्ली द्वारा डिजाइन किया गया है. इस झंडे पर संस्कृत में 'यतो धर्मस्ततो जय' श्लोक लिखा है, जिसका अर्थ 'जहां धर्म है वहां विजय है'.
चीफ जस्टिस ने लगाए पौधे
इस मौके पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने राष्ट्रपति का विशेष आभार जताया और उन्हें विशेष हरित उपहार भेंट किया. इस मौके पर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के यादगार यात्रा को श्रद्धांजलि के रूप में दिल्ली के सेंट्रल रिज रिजर्व वन एरिए में 12 विभिन्न स्वदेशी किस्मों के 75 पौधे लगाए हैं. ये सभी पौधे सर्वोच्च न्यायालय के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत के राष्ट्रपति को समर्पित किए गए हैं जो सादगी और विनम्रता के ज्वलंत उदाहरण राष्ट्रपति के सम्मान का प्रतीक है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







