
रामनवमी की छुट्टी पर धुआंधार कमाई कर रही 'धुरंधर 2', दोपहर 3 बजे तक कमा डाले 17 करोड़
ABP News
Dhurandhar 2 Box Office Day 8 Live: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने अपनी रिलीज के पहले हफ्ते में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. वहीं अब 8वें दिन भी ये रामनवमी की छुट्टी पर धुआंधार कमाई कर रही है.
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 8 Live: रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन स्टारर फ़िल्म 'धुरंधर 2' भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर दबाकर कमाई कर रही है. ये स्पाई एक्शन थ्रिलर हर दिन अपने छप्परफाड़ कलेक्शन से हैरान कर रही है. रिलीज के हफ्ते भर में इस फिल्म ने 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर बॉक्स ऑफिस पर सफलता की नई कहानी लिख दी है.
‘धुरंधर 2’ के रिकॉर्ड्स को तोड़ना अब आने वाली फिल्मों के लिए नाको चने चबाना जैसा होगा. वहीं रिलीज के 8वे दिन रामनवमी के मौके पर भी ‘धुरंधर 2’ की ताबड़तोड़ कमाई जा रही है. जानते हैं इसके 8वें दिन के कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी के बारे में सब कुछ
'धुरंधर 2' की पहले हफ्ते की कमाई (Dhurandhar 2 Box Office First Week)'धुरंधर 2' ने 43 करोड़ के पेड प्रीव्यू से शुरुआत करने के बाद ओपनिंग डे पर 102.55 करोड़ कमाकर बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बना लिया था. इसके बाद इसने दूसरे दिन फिल्म ने 80.72 करोड़, तीसरे दिन 113 करोड़, चौथे दिन 114.85 करोड़ 5वें दिन 65 करोड़ और 6ठे दिन 56.60 करोड़ का धुआंधार कलेक्शन किया.
'धुरंधर 2' के 8वें दिन का कलेक्शन (Dhurandhar 2 Box Office Day 8)रणवीर सिंह की धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक परफॉर्म कर रही है. पहले हफ्ते में 600 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद अब ये फिल्म 8वें दिन रामनवमी की छुट्टी का भरपूर फायदा उठा रही है और धुआंधार कमाई कर रही है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को दोपहर 12 बजे तक 8. 40करोड़ कमा लिए हैं. रात तक इस आंकड़े में काफी इजाफा होने की उम्मीद है.













