
तलाक के बाद फिर साथ दिखे चारु असोपा और राजीव सेन, फैंस बोले- 'आपका रिश्ता समझ नहीं आता'
ABP News
चारु असोपा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. अक्सर एक्ट्रेस को उनके एक्स पति के साथ देखा जाता है. ऐसे में लोगों के लिए उनका रिश्ता समझ पाना मुश्किल हो जाता है.
टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा एक बार फिर से सुर्खियों में छा गई हैं. वजह ये है कि उन्होंने एक बार फिर से अपने एक्स पति राजीव सेन के संग तस्वीर शेयर की है.तलाक के बाद दोनों को एक बार फिर से साथ देख जहां उनके फैंस खुश नजर आ रहे हैं तो वहीं कुछ लोग तस्वीरों को देख हैरान भी है.
चारु ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें राजीव संग उनकी शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है.दरअसल, चारु ने हाल ही में अपने क्लोदिंग ब्रैंड का आउटलेट ओपन किया है. इस मौके पर उनके एक्स पति राजीव सेन और उनकी एक्स सास उन्हें सपोर्ट करने पहुंची थीं.
तस्वीरों को देख सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछे ऐसे सवाल
ऐसे में तस्वीरों को शेयर कर चारु ने अपने एक्स पति और एक्स सास को टैग करते हुए लिखा कि उनका प्यार और सपोर्ट उनके लिए बहुत मायने रखता है.वहीं, तस्वीरों के सामने आते ही लोगों ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा,'इनका रिलेशन समझ नहीं आता. या साथ में रहो या नहीं. रहते हो अलग और जब मिलोगे तो हसबैंड वाइफ. तो फिर अलग क्यों रहना.'













