
पहलगाम टेरर अटैक पर बनेगी फिल्म, भूषण कुमार-विवेक अग्निहोत्री ला रहे 'ऑपरेशन सिंदूर'
ABP News
Operation Sindoor: विवेक अग्निहोत्री और भूषण कुमार पहलगाम टेरर अटैक पर बेस्ड फिल्म 'ऑपरेशन सिंदूर' ला रहे हैं. इसकी आज ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी कर दी गई है.
भूषण कुमार और विवेक रंजन अग्निहोत्री ने गुरुवार को अपनी नई फ़िल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का ऐलान किया. उन्होंने बताया कि यह फ़िल्म पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर भारत के लक्षित सैन्य हमलों के कोडनेम से इंस्पायर है.
विवेक और भूषण कुमार ला रहे हैं 'ऑपरेशन सिंदूर'फ़िल्ममेकर ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर किया और यह भी बताया कि उनकी फ़िल्म 'ऑपरेशन सिंदूर' लेफ्टिनेंट जनरल के.जे.एस. 'टाइनी' ढिल्लों की किताब 'ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ इंडियाज़ डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान' पर आधारित है. विवेक अग्निहोत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा है, “भूषण कुमार और मैं ऑपरेशन सिंदूर के लिए साथ आए हैं. यह एक ऐसी कहानी है जिसने उपमहाद्वीप में सुरक्षा की परिभाषा बदल दी और पाकिस्तान के न्यूक्लियर झूठ का पर्दाफाश किया. य
ह फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल के जे एस ‘टाइनी’ ढिल्लों की किताब 'ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ इंडियाज़ डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान' पर बेस्ड है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद के हालात पर आधारित और भारतीय सशस्त्र बलों की कई विंग्स के सहयोग से की गई ज़मीनी रिसर्च से समर्थित, यह कहानी असलियत से ली गई है... शोर मचाने के लिए नहीं, बल्कि उसका सामना करने के लिए, फैक्ट्स के साथ,क्लियरिटी के साथ और सिनेमा के जादू के साथ.'













