
इमरान खान ने रणबीर कपूर-रणवीर सिंह पर कसा तंज? बोले- खून से लथपथ, गुस्सैल किरदार निभाने में इंटरेस्ट नहीं
ABP News
इमरान खान ने हाल ही में गुस्सैल और खून से लथपथ किरदारों को लेकर रिएक्ट किया. उन्होंने साफ किया कि वो इस तरह के किरदार करने में इंटरेस्टेड नहीं हैं.
आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान ने हाल ही में बिग स्क्रीन पर कमबैक किया. वो वीर दास की हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस में नजर आए. अब वो ओटीटी प्रोजेक्ट में दिखेंगे. ओटीटी प्रोजेक्ट पोस्ट प्रोडक्शन में है. हाल ही में इमरान ने रेडिट पर आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा और यहां उन्होंने फैंस के सवालों के जवाब दिए.
गुस्सैल किरदारों पर इमरान ने किया रिएक्टएक फैन ने इमरा से कहा- प्लीज आप वो माचो रोल्स न करें जो आजकल काफी ट्रेंड में हैं. IGBTQ ड्रामा में रोल करने को लेकर क्या ख्याल है? तो इस पर इमरान ने कहा- हां, मैं लंबे बाल, गुस्सैल आदमी जो खून में लथपथ हो वाले रोल करने में इंटरेस्टेड नहीं हूं. मुझे लगता है कि उस जॉनर का रिप्रेजेंटेशन काफी अच्छी तरह से किया गया है.
इमरान ने वैसे तो अपने कमेंट में रणवीर सिंह या रणबीर कपूर का नाम नहीं लिया है. लेकिन रणबीर ने एनिमल में और रणवीर ने धुरंधर जैसी फिल्मों में गुस्सैल और खून से लथपथ वाले किरदार निभाए हैं. इसी कारण से सोशल मीडिया पर यूजर्स बोल रहे हैं कि इमरान ने रणवीर-रणबीर पर तंज कसा है. एक यूजर ने लिखा- रणवीर-रणबीर पर तंज कसा है.













