
इन 9 फिल्मों ने रणवीर सिंह को बनाया बॉक्स ऑफिस का 'धुरंधर', पढ़ें पूरी लिस्ट
ABP News
रणवीर सिंह फिल्म 'धुरंधर 2' से बॉक्स ऑफिस के बादशाह बन गए हैं. उनकी फिल्मों ने धमाल मचा दिया है. आइए जानते हैं 'धुरंधर 2' से पहले उनकी कितनी फिल्में सक्सेसफुल रही.
रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म 'धुरंधर 2' में नजर आ रहे हैं. फिल्म को आदित्य धर ने बनाया है. फिल्म रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है. ये रणवीर सिंह के करियर के लिए सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. रणवीर सिंह ने अपने करियर में अभी तक 9 सक्सेसफुल फिल्में दी हैं. उनकी फिल्मों को बहुत पसंद किया जाता है. आज हम आपको उनकी सक्सेसफुल फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं.
गोलियों की रासलीला राम लीलाये रणवीर सिंह की पहली हिट फिल्म थी. इस फिल्म ने 116.33 करोड़ की कमाई की थी. इस फिल्म में रणवीर दीपिका पादुकोण के साथ थे. फिल्म को संजय लीला भंसाली ने बनाया था.
इससे पहले रणवीर को बैंड बाजा बारात (एवरेज), लेडीज वर्सेस रिकी बहल (एवरेज), लुटेरा (फ्लॉप) में देखा गया था.













