
राजा बराड़ बनाए गए पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, इन लोगों को भी मिली नई जिम्मेदारी
ABP News
पंजाब विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की बड़ी हार के बाद पार्टी ने राज्य की इकाई में बड़ा बदलाव करते हुए राजा बराड़ को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है.
पंजाब विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की बड़ी हार के बाद पार्टी ने राज्य की इकाई में बड़ा बदलाव करते हुए राजा बराड़ को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. पंजाब विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद नवजोत सिंह सिद्धू से पंजाब प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफा ले लिया गया था.
राजा बराड़ यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं. पार्टी हाईकमान ने राजा बराड़ के आलावा प्रताप सिंह बाजवा को राज्य में नेता विपक्ष बनाया है. इसके अलावा भारत भूषण आशु को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है.

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












