
'राजनीति 2' में फिर साथ दिखेंगे रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ! प्रकाश झा बोले- 'मैं इस पर काम कर रहा हूं'
ABP News
Raajneeti 2: कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर की साल 2010 में आई फिल्म 'राजनीति' को दर्शखों का बहुत सारा प्यार मिला था. अब खबरें हैं कि इस फिल्म का सीक्वल 'राजनीति 2' भी जल्दी ही आएगा.
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की जोड़ी को स्क्रीन पर खूब पसंद किया जाता है. दोनों ने अब तक कई फिल्मों में काम किया है. आखिरी बार दोनों साल 2017 में आई फिल्म 'जग्गा जासूस' में नजर आए थे. इसके बाद से ही दोनों को साथ स्क्रीन पर नहीं देखा गया. लेकिन अब लगता है कि दोनों जल्दी ही एक बार फिर से स्क्रीन शेयर कर सकते हैं. वो भी अपनी साल 2010 की क्लासिक फिल्म 'राजनीति' के सीक्वल के साथ.
प्रकाश झा का खुलासासाल 2010 में आई फिल्म 'राजनीति' को दर्शकों का अच्छा खासा प्यार मिला था. प्रकाश झा की इस मल्टीस्टारर फिल्म को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा है कि इसका सीक्वल आने वाला है. हालांकि अब तक प्रकाश झा की तरफ से इसे लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई थी. अब हाल ही में स्क्रीन से बात करते हुए प्रकाश झा ने फिल्म के सीक्वल को लेकर कुछ हिंट दिया है. झा से फिल्म के सीक्वल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'राजनीति 2 अभी प्री-प्रोडक्शन फेज में है. मैं एक्टिवली इस (राजनीति 2) पर काम कर रहा हूं'
रणबीर कपूर पर क्या बोले प्रकाश झा?वहीं इसी इंटरव्यू में प्रकाश झा ने रणबीर कपूर के बारे में भी बात की. उन्होंने रणबीर के राजनीति फल्म की अपनी परफॉर्मेंस पर किए गए कमेंट पर कहा कि, 'एक अच्छा एक्टर हमेशा अपने काम को रिव्यू करता रहता है. ये उसकी समझदारी है, और मैं इसे एप्रिशिएट करता हूं. उस समय उसने अपना बेस्ट दिया था.' आगे उन्होंने कहा कि एक एक्टर, राइटर और डायरेक्टर जब भी अपने काम को दोबारा से देखता है तो उसे उसमें कमी नजर आती ही है.
रणबीर- कैटरीना होंगे हिस्सा?हालांकि इस इंटरव्यू में प्रकाश झा ने इस बारे में खुलासा नहीं किया फिल्म के सीक्वल में कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर नजर आएंगे या नहीं. लेकिन फैंस काफी एक्साइटेड हैं इस फिल्म को लेकर और इन दोनों की जोड़ी को दोबारा स्क्रीन पर देखने के लिए. बता दें कि राजनीति फिल्म में रणबीर कैटरीना के अलावा अर्जुन रामपाल, नाना पाटेकर, अजय देवगन, मनोज बाजपेयी, श्रुति उलफत जैसे सितारे नजर आए थे.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












