
रांची के शुभम ने पाया Amazon में 1.15 करोड़ का पैकेज, लोगों ने बताया 'सॉफ्टवेयर के धोनी'
AajTak
Success Story: शुभम राज का चयन 1.15 करोड़ के पैकेज के साथ अमेजन कंपनी के बरलिन आफिस के लिए साफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर के रूप में हुआ है. इससे पहले 2021 में शुभम राज का चयन विश्वस्तरीय प्रतियोगिता 'गूगल समर ऑफ कोड (GSOC)-2021' के लिए भी हुआ था.
Success Story: झारखंड के रांची जैसे छोटे जगहों से भी यहां के टैलेंट अलग-अलग क्षेत्रों में बुलंदियों को छू रहे हैं और सफलता का परचम लहरा रहे हैं. यहां के शुभम राज ने Amazon Berlin में बतौर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर के रूप में ऑफर लेकर अपनी पहचान सॉफ्टवेयर सेंसेशन के रूप में बना ली है. उन्हें कोडिंग और अल्गोरिथिम में महारथ हासिल है जिसका लोहा Google ने भी माना है. उनका चयन विश्वस्तरीय प्रतियोगिता गूगल समर ऑफ कोड GSOC -2021 में भी हो चुका है. Amazon से 1.15 करोड़ का पैकेज पाने पर शुभम के परिजन तो खुश हैं ही, पड़ोसी भी फूले नही समा रहे हैं. पड़ोसियों का कहना है कि 'सॉफ्टवेयर के धोनी' के बगल में रहने से वे गर्व महसूस कर रहे हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












