
रवींद्र जडेजा और संजू सैमसन की बदल गई IPL टीम, अर्जुन तेंदुलकर समेत ये 5 खिलाड़ी भी हुए ट्रेड
AajTak
आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक बड़ी डील हुई है. सीएसके के स्टार खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को सीएसके से राजस्थान रॉयल्स भेज दिया गया है. अब जडेजा 14 करोड़ की मोटी रकम के साथ अगले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते नजर आएंगे.
आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक बड़ी डील हुई है. सीएसके के स्टार खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को सीएसके से राजस्थान रॉयल्स भेज दिया गया है. अब जडेजा 14 करोड़ की मोटी रकम के साथ अगले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते नजर आएंगे. वहीं, राजस्थान ने अपने कप्तान संजू सैमसम को सीएसके भेजने का फैसला लिया है. संजू 18 करोड़ की मोटी रकम के साथ सीएसके से जुड़ेंगे. दोनों टीमों के बीच ये डील लंबे समय से चल रही थी.
दरअसल, आईपीएल 2026 से पहले सभी फ्रेंचाइजियों के पास खिलाड़ियों के रिटेंशन की आखिरी तारीख आज थी. इस ट्रेड विंडो में जडेजा, संजू सैमसन, सैम करन, मोहम्मद शमी, मयंक मार्कंडेय, अर्जुन तेंदुलकर, नीतीश राणा और देनोवन फरेरा जैसे नाम शामिल हैं. आइए जानते हैं किस खिलाड़ी ने किस टीम का दामन थामा.
रवींद्र जडेजा – अब राजस्थान रॉयल्स के साथ
सीनियर ऑलराउंडर और पूर्व CSK कप्तान जडेजा अब आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे.
* 12 सीजन तक CSK के लिए खेलने वाले जडेजा का लीग शुल्क ₹18 करोड़ से घटकर ₹14 करोड़ कर दिया गया है. * उनके आने से RR के ऑलराउंड विभाग को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है.
संजू सैमसन – चेन्नई सुपर किंग्स का नया चेहरा

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











