
रणबीर कपूर और करिश्मा कपूर संभालेंगे RK स्टूडियो की कमान, लीज पर ली 5 मंजिला इमारत
ABP News
RK Studio Re-Open: रणबीर कपूर के दादाजी यानी राज कपूर का RK स्टूडियो अब जल्दी ही दोबारा खुलने जा रहा है. इसके लिए लीज पर 5 मंजिला इमारत भी ले ली गई है.
दिवंगत एक्टर और बॉलीवुड के शो-मैन के नाम से मशहूर राज कपूर ने 1948 में आरके स्टूडियो की स्थापना की थी. जिसके तहत कई सारी हिट और सुपरहिट फिल्में बनी हैं. 1999 में बनी 'आ अब लौट चलें' इस बैनर तले बनी आखिरी फिल्म थी, जिसका निर्देशन ऋषि कपूर ने किया था. अब अपने परिवार की इस धरोहर को रणबीर कपूर संभालने की प्लानिंग कर रहे हैं. जिसके लिए तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं.
लीज पर ली 5 मंजिला इमारतलेटेस्ट्ली की रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर और परिवार ने मिलकर मुंबई के अंधेरी इलाके में आरके स्टूडियो के लिए एक पांच मंजिला इमारत खरीदी है. ये इमारत कनकिया वॉल स्ट्रीट कमर्शियल बिल्डिंग में 20 साल की लीज पर ली गई है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस बिल्डिंग में दोबारा से आरके स्टूडियो बनाया जाएगा, जिसमें एक आर्ट स्टूडियो, मेकअप रूम, स्क्रीनिंग रूम और मंदिर होगा. तो वहीं एक फ्लोर म्यूजिक और एडिटिंग के लिए भी रखा गया है. इस बार स्टूडियो को पूरा परिवार मिलकर संभालने वाला है.
रणबीर और करिश्मा करेंगे हैडइस आरके स्टूडियो में रणबीर कपूर, नीतू कपूर, करिश्मा कपूर, रणधीर कपूर और नताशा नंदा के केबिन भी बनाए जाएंगे. इस स्टूडियो के कर्ता- धर्ता रणबीर कपूर और करिश्मा कपूर होंगे. वहीं खबरों की मानें तो इस स्टूडियो की डिजाइनिंग इस तरह से की जाएगी कि यहां पर एक- दो नहीं बल्कि तीन फिल्मों की शूटिंग एक साथ की जा सके. इस स्टूडियो के एक फ्लोर पर पोस्ट प्रोडक्शन का सेटअप भी होगा.
पुराना आरके स्टूडियो परिवार ने बेंचाबता दें कि पुराना आरके स्टूडियो जो चेम्बूर में स्थित था, उसे परिवार ने आपसी सहमति से 180 करोड़ रुपये में बेच दिया. इस पुराने स्टूडियो के फाउंडर लेजेन्डरी एक्टर- डायरेक्टर राज कपूर थे. जिसे उन्होंने 1948 में बनवाया था. इस स्टूडियो के अंतर्गत 'बरसात', 'आवारा', 'मेरा नाम जोकर', 'बॉबी', 'सत्यम शिवम सुंदरम', 'प्रेम रोग' और 'राम तेरी गंगा मैली' जैसी फिल्में बनी थीं.













